Breaking

DAC बैठक में रक्षा खरीद पर बड़ा फैसला संभव, HAMMER मिसाइल से लेकर MP-ATGM तक कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Defence Acquisition Council Meeting: रक्षा मंत्रालय 3 जुलाई को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की अहम बैठक करेगा। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आर्मी चीफ और नेवी चीफ की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में कई बड़े रक्षा खरीद प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकती है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह बैठक भारतीय रक्षा क्षमता और स्वदेशी सैन्य प्रणालियों को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकती है।

MP-ATGM पर बड़ा फैसला

बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव DRDO द्वारा विकसित मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MP-ATGM) का है। इसके तहत भारतीय थलसेना को 100 लॉन्चर, 2,300 मिसाइलें और 5 सिमुलेटर मिलेंगे। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,600 करोड़ रुपये से अधिक है। मिसाइलों का निर्माण भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) करेगी, जबकि निजी कंपनियों को भी साझेदार बनाने की योजना है।

HAMMER मिसाइल से बढ़ेगी वायुसेना की ताकत

DAC में 600 HAMMER प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन खरीदने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। फ्रांस की सैफरन कंपनी की इन मिसाइलों का निर्माण भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ मिलकर किया जाएगा। इसकी संभावित लागत करीब 2,400 करोड़ रुपये है।

इन मिसाइलों से भारतीय वायुसेना के राफेल और LCA तेजस लड़ाकू विमान, जबकि नौसेना के राफेल-एम को लैस किया जाएगा। इन्हें 2020 के गलवान संघर्ष के बाद आपातकालीन खरीद के तहत शामिल किया गया था। बड़े पैमाने पर खरीद से सटीक हमले की क्षमता और मजबूत होगी।

Verba सिस्टम समेत अन्य प्रस्ताव

बैठक में रूसी मूल के Verba VSHORAD (वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस) सिस्टम की खरीद पर भी विचार होगा। यह Igla मिसाइल का उन्नत संस्करण है और भारत में अडानी डिफेंस लिमिटेड द्वारा बनाया जाएगा। इससे थलसेना की कम ऊंचाई वाले हवाई हमलों से रक्षा क्षमता बढ़ेगी।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो, कामिकाजी ड्रोन, ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम, स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों, फिक्स्ड-विंग स्यूडो सैटेलाइट्स और नेवल शिपबोर्न एरियल सिस्टम से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

यह बैठक नए CDS जनरल राजा सुब्रमणि, आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ और नेवी चीफ एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन की पहली DAC बैठक होगी। माना जा रहा है कि नई सैन्य नेतृत्व टीम स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को प्राथमिकता दे रही है।

ये भी पढ़े: अली खामेनेई के जनाजे में सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेंगे मोजतबा, सामने आई बड़ी वजह

Tanisha Verma

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

13 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

16 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

43 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

49 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago