Monday, Oct 26

होम = State = उत्तराखंड = दलेर मेहंदी से उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री उनियाल ने फोन पर मांगी माफी, मीका की टीम ने किया स्वागत

दलेर मेहंदी से उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री उनियाल ने फोन पर मांगी माफी, मीका की टीम ने किया स्वागत

Daler Mehndi Subodh Uniyal Apology: सिंगर दलेर मेहंदी के कार्यक्रम में रुकावट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस मामले में गायक से फोन पर माफी मांगी है। वहीं, मीका सिंह की टीम ने मंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब विवाद खत्म हो जाएगा। यह पूरा मामला राज्य में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की प्रस्तुति में बाधा आने के बाद शुरू हुआ था।

दलेर की परफॉर्मेंस के दौरान हुआ था विवाद

यह विवाद ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान शुरू हुआ था। आरोप है कि उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम के बीच हस्तक्षेप करते हुए गायक के नशे में होने और नवरात्रि के कार्यक्रम में लिप-सिंक करने पर सवाल उठाए थे। इस घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया और दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

माफी पर मीका सिंह की टीम ने जताई सराहना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी के बीच फोन पर बातचीत के बाद मीका सिंह की टीम ने बयान जारी कर मंत्री के कदम का स्वागत किया। टीम ने कहा, “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सुबोध उनियाल जी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर दलेर मेहंदी पाजी से फोन पर माफी मांगी है।” बयान में कलाकारों के सम्मान को जरूरी बताते हुए कहा गया कि दलेर मेहंदी वरिष्ठ कलाकार हैं और संगीत जगत में उनका बड़ा योगदान है। टीम ने जोर दिया कि हर कलाकार सम्मान पाने का हकदार है।

ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के विवाद में CM धामी की पहल, सिंगर मीका से की बात