News Story

दार्जिलिंग में हनीमून के दौरान खौफनाक हादसा, BBQ की आग में झुलसी दुल्हन; CCTV वायरल

Darjeeling BBQ Fire: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हनीमून मनाने पहुंचे एक नवविवाहित जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सिटोंग इलाके के एक होमस्टे में बारबेक्यू के दौरान अचानक आग भड़क उठी और नवविवाहिता उसकी चपेट में आ गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकंड में आग की लपटें महिला को घेरती दिखाई दे रही हैं। घटना 13 सितंबर की रात की बताई जा रही है। महिला को गंभीर हालत में सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

BBQ के दौरान अचानक भड़की आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए सिटोंग पहुंचा था और एक होमस्टे में ठहरा हुआ था। रात में वहां बारबेक्यू का इंतजाम किया गया था। CCTV फुटेज में महिला और उसका पति बारबेक्यू के पास बैठे नजर आते हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति आग के पास आता है और एक कैन से कोई तरल पदार्थ आग में डालता दिखाई देता है। इसके तुरंत बाद आग अचानक तेज लपटों में बदल जाती है और महिला उसकी चपेट में आ जाती है। महिला आग से घिरने के बाद जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद उसका पति तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़ता है। पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी अपनी टी-शर्ट की मदद से आग बुझाने की कोशिश करता नजर आता है।

परिवार ने होमस्टे प्रबंधन पर लगाए आरोप

हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने होमस्टे प्रबंधन पर हादसे के बाद पर्याप्त मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार की ओर से यह भी सवाल उठाए गए हैं कि महिला को समय पर चिकित्सा सहायता और जरूरी इमरजेंसी मदद क्यों नहीं मिली।

होमस्टे के खिलाफ FIR

मामले में होमस्टे प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बारबेक्यू के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं और हादसे में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं। फिलहाल होमस्टे प्रबंधन की ओर से परिवार के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस CCTV फुटेज समेत अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/afghanistan-batting-fails-nitish-bishnoi-three-wickets-each/

Lavanya Dayal

Share
Published by
Lavanya Dayal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago