Deepinder Goyal TEMPLE Device: Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल जल्द ही अपना नया वियरेबल गैजेट TEMPLE लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस डिवाइस के कुछ फीचर्स की जानकारी गोयल खुद दे चुके हैं, जबकि कई अन्य खूबियों को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए हैं। इसकी प्रीबुकिंग भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
दीपिंदर गोयल के मुताबिक, TEMPLE में फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (PPG) तकनीक इस्तेमाल की गई है। यह ऑप्टिकल सेंसिंग टेक्नोलॉजी Apple Watch में भी मिलती है। इसमें रोशनी की मदद से शरीर के टिश्यू में रक्त की मात्रा में होने वाले बदलावों को मापा जाता है।
TEMPLE को माथे के पास कनपटी पर लगाया जाता है। स्मार्टवॉच और सामान्य फिटनेस ट्रैकर्स से अलग यह डिवाइस मस्तिष्क में रक्त प्रवाह और शरीर के विभिन्न शारीरिक संकेतों की निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है। दावा है कि इसकी मॉनिटरिंग क्षमता दूसरे ट्रैकर्स से बेहतर हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TEMPLE से ब्रेन ब्लड फ्लो और उम्र से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में इसमें 'Thoughts to Text' फीचर होने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, इन संभावित फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट्स में TEMPLE की संभावित कीमत 72,000 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत या लॉन्च तारीख घोषित नहीं की है। शुरुआती बिक्री में सीमित संख्या में डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे और प्रीबुकिंग जल्द शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़े: तेलंगाना में 5 साल की बच्ची का पानी की टंकी में मिला शव, हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका
Haridwar: हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की…
Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा…
Lucknow: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता…
Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आपातकाल और…
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिलों में रविवार को हाथियों की आबादी वाले इलाकों…
Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमिका सिया द्वारा प्रेमी केतन को लोहागढ़ किले से धक्का…