Big Blast In Delhi
Big Blast In Delhi: राजधानी दिल्ली सोमवार शाम उस वक्त दहल गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास तेज़ धमाका हुआ। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने जांच की दिशा पूरी तरह बदल दी है।
फुटेज में एक सफेद रंग की हुंडई i20 कार को देखा जा सकता है, जो भीड़भाड़ वाले सुभाष मार्ग से गुजर रही थी। ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स काला मास्क पहने हुए था जांच एजेंसियों ने उसकी पहचान डॉक्टर मोहम्मद उमर के रूप में की है। माना जा रहा है कि वही इस ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता था। फुटेज में दिखा है कि यह कार सुनहरी मस्जिद पार्किंग में दोपहर 3:19 बजे दाखिल हुई थी और करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही। शाम 6:48 बजे यह कार पार्किंग से निकली, और सिर्फ चार मिनट बाद 6:52 बजे, नेताजी सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर इसमें तेज़ धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए, और लाल किला मेट्रो स्टेशन के कांच तक टूट गए।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसे फिदायीन-स्टाइल आतंकी हमला मान रही हैं। जांच से पता चला है कि जिस i20 कार में विस्फोट हुआ, वह हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में HR 26 7624 नंबर से रजिस्टर्ड थी। यह कार मूल रूप से मोहम्मद सलमान के नाम पर थी, जिसने इसे फरीदाबाद के एक डीलर "रॉयल कार ज़ोन" को बेच दिया था। बाद में यह कार तारिक नामक व्यक्ति ने खरीदी, और अंत में डॉ. उमर के पास पहुंची। सूत्रों के अनुसार, यह पूरी चेन फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए तैयार की गई थी ताकि असली मालिक की पहचान छिपाई जा सके। जांच एजेंसियां अब तारिक के जम्मू-कश्मीर के पुलवामा नेटवर्क से कनेक्शन खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि उसी आतंकी मॉड्यूल ने इस धमाके की साजिश रची थी।
शुरुआती इंटेलिजेंस रिपोर्ट बताती है कि कार में विस्फोटक पहले से फिट किए गए थे, और उन्हें रिमोट कंट्रोल या टाइमर डिवाइस के ज़रिए सक्रिय किया गया। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके के वक्त “कार से आग के गोले निकले” और “पूरा इलाका धुएं से भर गया।” दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अब जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने कार मालिक मोहम्मद सलमान और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां फरीदाबाद में कुछ दिन पहले बरामद डेंजरस केमिकल्स को भी इस ब्लास्ट से जोड़कर देख रही हैं।
राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुआ यह धमाका देशभर में सनसनी फैला चुका है। अब सवाल सिर्फ एक है- क्या दिल्ली में फिर से कोई आतंकी नेटवर्क सक्रिय हो चुका है, या यह एक नई साजिश की शुरुआत है?
ये भी पढ़ें: महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून पर SC ने केंद्र से पूछा – लागू करने में देरी क्यों ?
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…