Saturday, Oct 24

होम = Breaking = दिल्ली: तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान

दिल्ली: तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान

Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा की आग से झुलसकर मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 वर्ष थी। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई गई है।

स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा

बताया जा रहा है कि छात्रा बोतल में पेट्रोल या कोई केमिकल लेकर स्कूल पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, वह गार्ड रूम के पीछे जली हुई हालत में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंचीं।

तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की खबर

खबरों के मुताबिक, छात्रा के पास से तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला है। शुरुआती जांच में उसके स्कूल बैग से कुछ सामान भी बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: तेलंगाना: दशहरे पर 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुआ गैंग रेप, 3 नाबालिगों समेत 7 आरोपी हिरासत में