Telangana: तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में दशहरे के दिन 15 वर्षीय लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में सात आरोपी शामिल हैं, जिनमें तीन नाबालिग हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है।
खेत में काम करने गए थे माता-पिता
पुलिस के अनुसार, दशहरे के दिन पीड़िता के माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान सात आरोपियों ने लड़की का अपहरण कर उसे पड़ोसी गांव ले गए, जहां कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया।
अगली सुबह आरोपी लड़की को उसके गांव के पास छोड़कर चले गए। घर पहुंचने पर पीड़िता ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
तीन नाबालिग बाल गृह भेजे गए
पुलिस ने शिकायत मिलते ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और सभी सात आरोपियों को हिरासत में लिया।
तीनों नाबालिग आरोपियों को सरकारी बाल गृह (Children's Home for Boys) भेजा गया है। आरोपी तेलंगाना के चेरियाल कस्बे और धूलमिट्टा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़े: El-Nino का यूरोप पर बरसा भयंकर कहर, भीषण गर्मी से इस साल 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत

