Jama Masjid Metro Station Suspect: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया। बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (XBIS) की स्क्रीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी। इसके बाद यात्री ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया।
बैगेज स्क्रीनिंग में दिखी संदिग्ध वस्तु
जानकारी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन पर यात्री के सामान की जांच के दौरान एक्स-रे स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु नजर आई। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने यात्री को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। CISF के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
अंडरगारमेंट के सिले हिस्से में मिला पदार्थ
CISF के मुताबिक, यात्री के सामान की आगे जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला। हालांकि, अभी तक इस पदार्थ की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है। इसे किस उद्देश्य से छिपाया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है।
खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला NRI बताया
संदिग्ध यात्री ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (NRI) बताया। CISF ने यात्री और उसके सामान को आगे की कानूनी जांच के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस बरामद पदार्थ की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पदार्थ क्या था और उसे छिपाने के पीछे यात्री का क्या उद्देश्य था।
ये भी पढ़ें: लव-कुश रामलीला में दिल्ली वालों को रावण देगा 3 संदेश, अहंकार छोड़ो, ट्रैफिक घटाओ और पेड़ लगाओ

