Friday, Oct 09

होम = News Big = जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें हुईं रद्द

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें हुईं रद्द

Delhi Train Cancellation: शनिवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है। इसके पीछे दोनों स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका बताई गई है।

दोनों स्टेशनों पर दोपहर 2 बजे तक ट्रेनें रद्द

रेलवे के 9 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होने वाली और शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक जाम की आशंका के बीच फैसला

रेलवे के कोचिंग डायरेक्टरेट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने अब तक यह पुष्टि नहीं की है कि ट्रेनों को रद्द करने का प्रदर्शन से सीधा संबंध है या नहीं।

CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़ी सीजेपी व विपक्षी पार्टी

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP और छात्र संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद CJP ने आंदोलन का ऐलान किया है। SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध जारी रहेगा। 

ये भी पढ़ें: सीजेपी नेता सौरव दास ने CEC ज्ञानेश को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उनके इस्तीफे तक नहीं हटेंगे युवा