Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में देर रात बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी और रविवार देर शाम स्थिति को देखते हुए कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका के बीच रेड अलर्ट घोषित किया है। कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी लागू है। अधिकारियों ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। रेड अलर्ट गंभीर मौसम परिस्थितियों का संकेत देता है, जिसमें तुरंत सतर्क रहने की जरूरत होती है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
IMD के मुताबिक बाहरी उत्तर दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, उत्तर-पूर्व और शाहदरा जैसे इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। NCR के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाएं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं या पेड़ गिर सकते हैं। बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा कच्चे मकानों, झोपड़ियों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कत और दुर्घटनाओं की संभावना भी जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचें।
IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में पहले 3 से 5 डिग्री की गिरावट और फिर उतनी ही बढ़ोतरी हो सकती है। 4 मई को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश हो सकती है।
5 मई को भी बादल और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि 6 मई से तापमान बढ़कर 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। 7 और 8 मई को तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं 9 मई तक मौसम साफ होने के साथ गर्मी फिर से बढ़ेगी और तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 4 May 2026 Rashifal: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का पूरा राशिफल
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…