Delhi NCR PUC Petrol Diesel Rule: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सख्त कदम उठाया है। आयोग के निर्देश के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 से पूरे NCR में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) के बिना वाहनों में ईंधन नहीं दिया जाएगा। CAQM ने संबंधित राज्य सरकारों और प्रवर्तन एजेंसियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
CAQM ने 15 मई 2026 को हुई अपनी बैठक में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए PUCC से जुड़े निर्देश को मंजूरी दी थी। इसके तहत 1 अक्टूबर से वाहन मालिकों को पेट्रोल पंप पर वैध PUCC प्रस्तुत करना होगा। आयोग का उद्देश्य वाहनों से होने वाले PM2.5, NOx और CO जैसे प्रदूषकों के उत्सर्जन को कम करना है।
बैठक में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। CAQM ने 2026 के धान कटाई सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए फसल विविधीकरण, फसल अवशेषों के इस्तेमाल और किसानों के बीच जागरूकता एवं सूचना-शिक्षा-संचार गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
बैठक में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए पुराने और जीवनकाल पूरा कर चुके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने पर भी चर्चा हुई। ऐसे वाहनों को जब्त कर स्क्रैप करने की प्रक्रिया पर जोर दिया गया। इसके अलावा NCR के जिलों में डीजल ऑटो-रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने, पेट्रोल और CNG स्टेशनों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम की तैयारियों और ट्रैफिक जाम वाले प्रमुख चौराहों की पहचान पर भी समीक्षा हुई।
CAQM ने मोटर वाहन एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े स्वच्छ परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देने के निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद और तैनाती पर भी जोर दिया गया। खास तौर पर धूल वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां मशीनों की तैनाती की तैयारी की जा रही है। बैठक में संबंधित एजेंसियों को प्रदूषण, पराली जलाने, सड़क निर्माण और ट्रैफिक से जुड़े मामलों में CAQM के वैधानिक निर्देशों का सख्ती से और समयबद्ध तरीके से पालन करने को कहा गया।
ये भी पढ़ें: Modi Cabinet Big Update: MSP बढ़ाने समेत 3 बड़े फैसले, ₹2.79 लाख करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Ramsharan Nautiyal Resigns BJP: मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल…
PM Modi Trump Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
Onion Juice For Hairfall: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण स्कैल्प से जुड़ी…
Flydubai co-pilot attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार…
Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…
Flydubai FZ1073 Terror Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में…