Delhi News
Delhi News: दिल्ली के हरियाणा भवन में गुरुवार को ऑल इंडिया इमाम संगठन की बड़ी बैठक का आयोजन होगा। देशभर के कई प्रमुख इमामों को इस बैठक में बुलाया गया है। इस बैठक में आरएसएस की मुस्लिम विंग (राष्ट्रीय मुस्लिम मंच) के प्रमुख इंद्रेश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे। वहीं इसके साथ ही आरएसएस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, अखिल भारतीय इमाम संगठन यानी AIIO भारत के इमामों का एक प्रमुख संगठन है। जो कि भारत के लगभग पांच लाख इमामों का न सिर्फ प्रतिनिधित्व करता है बल्कि दो करोड़ मुसलमानों के धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का कार्य करता है। अंतरधार्मिक शांति और सद्भाव के लिए सक्रिय (Delhi News) रूप से काम करने वाले डॉ. उमर इलियासी इस संगठन के मुख्य इमाम हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मस्जिद के अंदर क्यों गए थे अखिलेश यादव? पेश इमाम ने कर दिया खुलासा
गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली के हरियाणा भवन में ये बैठक होगी। हरियाणा भवन (Delhi News) में सुरक्षा के लिहाज से आम लोगों की एंट्री नहीं रहेगी। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा इमामों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देना। भारतीय मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करना है। इतना ही नहीं, अंतरधार्मिक संवाद और शांति स्थापना में योगदान देना और सांस्कृतिक व सामाजिक विकास के लिए काम करना है।
यह भी देखें: Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ के दर्शन अब बिना थकान,सुरंग योजना पर काम शुरू |
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…