Dhadak 2 Review
Dhadak 2 Review: Dhadak 2 एक प्रेम कहानी है। इसमें दो अलग-अलग जाति के लड़का-लड़की एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन समाज उन्हें साथ नहीं रहने देता। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को रिलीज हुई है।
निलेश एक गरीब और नीची जाति का लड़का है। विधि एक अमीर और ऊंची जाति की लड़की है। दोनों एक-दूसरे को कॉलेज में पसंद करने लगते हैं। लेकिन समाज, परिवार और सिस्टम उनका साथ नहीं देता। फिल्म में दिखाया गया है कि प्यार करना कितना मुश्किल हो सकता है जब जात-पात बीच में आ जाए।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने निलेश का रोल बहुत अच्छा किया है। तृप्ति डिमरी ने भी विधि के किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है।
दोनों की एक्टिंग सच्ची लगती है। ऐसा लगता है जैसे ये असली लोग हों।
फिल्म हमें यह बताती है कि अभी भी हमारे समाज में जाति बहुत बड़ा मुद्दा है। प्यार आसान नहीं है। गरीब और अमीर के बीच बहुत फर्क है। गाने अच्छे हैं, लेकिन बहुत यादगार नहीं हैं। कैमरे का काम बढ़िया है। कई सीन दिल छू जाते हैं।
ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद आई है। कई लोग कह रहे हैं कि ये ट्रिप्ती की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। लेकिन लोग धीरे-धीरे इसे देखने जा रहे हैं। उम्मीद है कि फिल्म आगे अच्छा प्रदर्शन करेगी।
फिल्म का अंत बहुत ही भावुक और चौंकाने वाला है। कुछ सीन तो ऐसे हैं जो आंखों में आंसू ला देते हैं। यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि समाज की सच्चाई भी दिखाती है। दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या आज भी सच्चा प्यार इतनी आसानी से मिल पाता है?
अगर आप ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो सच्चाई दिखाने और दिल को छू लें, तो Dhadak 2 जरूर देखें।
ये भी पढ़े: जानिए क्या हैं रामचरितमानस, ऐसा था इसको लिखने वाले महान संत तुलसीदास जी का जीवन
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…