Rise and Fall
Rise nd Fall : अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो अगले हफ्ते ग्रैंड फिनाले के साथ अपने विजेता का ऐलान करेगा। फिनाले की रेस में अब सिर्फ धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी बचे हैं। शुरुआत से ही धनश्री शो की सबसे चर्चित प्रतिभागियों में गिनी जाती रही हैं, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वे बाकी दोनों मजबूत खिलाड़ियों को पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगी?
धनश्री की ‘राइज एंड फॉल’ की जर्नी रोमांचक रोलरकोस्टर जैसी रही है। शो की शुरुआत उन्होंने आत्मविश्वास के साथ की थी, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते उनकी रणनीतियां ग्रुप पॉलिटिक्स में उलझती नजर आई। शुरुआत से ही उनका नाम अरबाज पटेल से जुड़ा रहा, और धीरे-धीरे वे उनके गेम प्लान का हिस्सा बन गई।
तीन हफ्तों तक धनश्री, अरबाज और आदित्य नारायण की तिकड़ी ने शो पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। हालांकि, दर्शकों ने बार-बार नोट किया कि धनश्री अक्सर अरबाज के फैसलों के पीछे चलती नजर आई। यही कारण था कि उन्हें कई बार ‘वीक प्लेयर’ कहा गया और आलोचना का सामना करना पड़ा।
शो के मिड-फेज में जब बाकी प्रतिभागियों ने उन पर आरोप लगाया कि उनके पास अपनी खुद की कोई पहचान नहीं है, तो धनश्री ने स्वतंत्र रूप से खेलने की कोशिश की। कुछ वक्त तक उन्होंने सोलो गेम खेला भी, लेकिन फिर से अरबाज के कैंप में लौट आई। यही पल उनके गेम के लिए टर्निंग पॉइंट बन गया।
धनश्री के लिए इस शो में सबसे मुश्किल रहा अपनी खुद की आवाज उठाना और दूसरों के साए से बाहर निकलना। शुरुआती हफ्तों में उन्होंने अपने दम पर फैसले नहीं लिए, जिससे उनकी छवि एक ‘फॉलोअर’ जैसी बन गई थी। हालांकि, फिनाले से ठीक पहले उन्होंने कुछ मजबूत स्टैंड लेकर दर्शकों का ध्यान फिर से अपनी ओर खींचा, लेकिन तब तक शायद वक्त निकल चुका था।
अब फिनाले में धनश्री का सामना अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी से होगा। जहां अरबाज को शो का ‘मास्टरमाइंड’ कहा जा रहा है, वहीं अर्जुन ने अपनी समझदारी और टाइमिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है।
धनश्री के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। अरबाज और अर्जुन दोनों ही लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं, जबकि धनश्री का सफर उनके दोस्तों के सपोर्ट से आगे बढ़ा है।
ये भी पढे - Bigg Boss 19 : अमाल और अभिषेक की झड़प पर भड़कीं गौहर खान और काम्या पंजाबी
भले ही धनश्री की गेम यात्रा विवादों से घिरी रही हो, लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी से शो में अलग छाप छोड़ी है। अगर फिनाले में वे अपने दम पर कोई बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाती हैं, तो बाज़ी पलट भी सकती है। वहीं अब सभी की निगाहें ‘राइज एंड फॉल’ के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि ट्रॉफी किसके सिर सजेगी
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…