साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच हमेशा जबरदस्त उत्सुकता रहती है। इन दिनों जहां उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ चर्चा में है, वहीं अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। मैसूर में फिल्म की शूटिंग जारी है और इसी बीच प्रोजेक्ट से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा बन गई हैं।
श्रीलीला मौजूदा समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें रजनीकांत की ‘धर्मन’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री फिल्म की टीम के साथ जुड़ चुकी हैं और अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल मैसूर में चल रही है। इससे पहले निर्देशक ने फिल्म के तीसरे शेड्यूल के पूरा होने की जानकारी साझा की थी।
श्रीलीला को अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ में एक डांस नंबर में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री कई साउथ प्रोजेक्ट्स के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह कार्तिक आर्यन की एक फिल्म का काम भी पूरा कर चुकी हैं।रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ‘धर्मन’ में श्रीलीला की जोड़ी राम पोथिनेनी के साथ दिखाई जा सकती है। हालांकि, इस कास्टिंग को लेकर फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
‘धर्मन’ का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जबकि फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के पास है। फिल्म में रजनीकांत एक डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसे 2027 की संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को ‘रेड जाइंट मूवीज’ दुनियाभर में रिलीज करेगी।
कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान राशि खन्ना ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत और राम पोथिनेनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। हालांकि, कुछ समय बाद राशि ने उस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया।बताया गया कि फिल्म से जुड़े सरप्राइज और सस्पेंस को बरकरार रखने के लिए तस्वीर को डिलीट किया गया। हालांकि, इस मामले पर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…
Modi Cabinet Decisions 2027-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…
Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म को लेकर…
The Vvaan Bihar Audience Reaction: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan को…
NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया…
Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद से जुड़ा विवाद बुधवार…