Cover Story Latest

पथराव के बाद उज्जैन में पुलिस का शिकंजा, 20 गिरफ्तार और 30 पर FIR

Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद से जुड़ा विवाद बुधवार को भी जारी रहा। मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ी, जिसमें मस्जिद कमेटी के नुमाइंदे खुद मौजूद रहे। प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए घटनाक्रम के बीच इस कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

पथराव के मामले में 30 पर FIR, 20 गिरफ्तार

सोमवार को मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने अब तक 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें से 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार सुबह खाराकुआं थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटनाक्रम के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

कार्रवाई के दौरान विरोध के बाद बिगड़ी स्थिति

दरअसल, सोमवार को उज्जैन के छतरी चौक स्थित शाही मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान ढाबा रोड और सब्जी मंडी की ओर से आए कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बाद मौके पर स्थिति बिगड़ गई और पथराव की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को उकसाने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ संदेश भी प्रसारित किए गए थे। पुलिस इन संदेशों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्हें किसने और किस उद्देश्य से प्रसारित किया था। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन हिंसा में 8 FIR, 15 गिरफ्तार; 100 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट रडार पर

Sunil Gupta

Recent Posts

‘डरकर जीते हैं हम…’, DU छात्राओं ने सुनाई दिल्ली की सड़कों की दहला देने वाली कहानी

DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…

4 minutes ago

Modi Cabinet Big Update: MSP बढ़ाने समेत 3 बड़े फैसले, ₹2.79 लाख करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions 2027-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…

15 minutes ago

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन से तब्बू और श्रेया सरन तक, जानिए किस स्टार को मिल रही कितनी फीस

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म को लेकर…

15 minutes ago

बिहारियों ने The Vvaan के शो को बनाया छठ का जश्न, सिनेमाघरों में बांटा ठेकुआ

The Vvaan Bihar Audience Reaction: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan को…

42 minutes ago

NEET PG Seat Matrix 2026: पीजी मेडिकल की 63,177 सीटों का मैट्रिक्स जारी, जानें राज्यवार आंकड़े

NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया…

58 minutes ago

Dharman: रजनीकांत की ‘धर्मन’ में श्रीलीला की एंट्री! ‘पुष्पा 2’ की एक्ट्रेस निभाएंगी अहम किरदार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच हमेशा जबरदस्त उत्सुकता रहती है।…

1 hour ago