News Big

फ्लाईदुबई विमान में पायलट पर चाकू से हमला, हाइजैकिंग अलर्ट; यात्रियों में मचा हड़कंप

Flydubai Flight FZ1073 Hijack Scare: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में कप्तान और को-पायलट के बीच हिंसक और खूनी झड़प हो गई। घटना के बाद विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए, जिससे संभावित हाइजैकिंग की आशंका पैदा हो गई। शुरुआती आकलन के मुताबिक, एक पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश की, जिसे दूसरे पायलट ने यात्रियों की मदद से रोक दिया।

7700 के बाद भेजा गया हाइजैकिंग कोड 7500

बोइंग 737 MAX 8 विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। फ्लाइट ने पहले सामान्य आपात स्थिति का संकेत देने वाला कोड 7700 भेजा और कुछ सेकंड बाद हाइजैकिंग की आशंका वाला कोड 7500 प्रसारित किया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान महज दो मिनट से कुछ अधिक समय में 34,000 फीट से करीब 16,600 फीट तक नीचे आ गया।

कॉकपिट में चाकूबाजी और यात्रियों की मदद

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई। एक स्थानीय इजरायली रिपोर्ट ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि एक पायलट ने आत्महत्या की धमकी दी और एक इजरायली यात्री ने को-पायलट की मदद की। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि विमान को जमीन की ओर मोड़ने की कोशिश के बाद दूसरा पायलट यात्रियों की मदद से उसे काबू करने में सफल रहा।

यात्री मरियम ने बताया कि उन्होंने कॉकपिट से चीखने की आवाजें सुनीं। दरवाजा खुलने पर एक पायलट घायल अवस्था में फोल्डिंग चाकू के साथ पड़ा था और वहां हर तरफ खून था।

सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग

घटना के बाद इजरायल और सऊदी अरब ने लड़ाकू विमान रवाना किए। फ्लाइट आखिरकार उत्तरी सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। इजरायल घटना को कथित तौर पर पूर्ण “आतंकी हमला” मानकर जांच कर रहा है। पत्रकार अमित सेगल के दावे के अनुसार, को-पायलट ने कप्तान पर कई बार चाकू से हमला किया और यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर उसे काबू किया। इजरायल से आने वाली इस फ्लाइट की सऊदी अरब में लैंडिंग भी दुर्लभ घटना है, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं।

ये भी पढ़े: नेपाल में बाढ़ का कहर! महाकाली नदी में समाया 1.45 किमी लंबा झूलापुल, टूटा संपर्क

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

‘डरकर जीते हैं हम…’, DU छात्राओं ने सुनाई दिल्ली की सड़कों की दहला देने वाली कहानी

DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…

5 minutes ago

Modi Cabinet Big Update: MSP बढ़ाने समेत 3 बड़े फैसले, ₹2.79 लाख करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions 2027-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…

15 minutes ago

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन से तब्बू और श्रेया सरन तक, जानिए किस स्टार को मिल रही कितनी फीस

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म को लेकर…

15 minutes ago

बिहारियों ने The Vvaan के शो को बनाया छठ का जश्न, सिनेमाघरों में बांटा ठेकुआ

The Vvaan Bihar Audience Reaction: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan को…

42 minutes ago

NEET PG Seat Matrix 2026: पीजी मेडिकल की 63,177 सीटों का मैट्रिक्स जारी, जानें राज्यवार आंकड़े

NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया…

58 minutes ago

Dharman: रजनीकांत की ‘धर्मन’ में श्रीलीला की एंट्री! ‘पुष्पा 2’ की एक्ट्रेस निभाएंगी अहम किरदार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच हमेशा जबरदस्त उत्सुकता रहती है।…

1 hour ago