Breaking

धीरेंद्र शास्त्री के ‘4 बच्चे पैदा करो, एक संघ को दो’वाले बयान पर मोहन भागवत ने दिया रिएक्शन

Dhirendra Shashtri Statement News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने अपने संबोधन में लोगों से चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को संघ का स्वयंसेवक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जहां आम लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं, वहीं आरएसएस के स्वयंसेवक आगे बढ़कर लोगों की मदद करते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मोहन भागवत ने दिया रिएक्शन

उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि चार बच्चे जरूर पैदा करें, लेकिन उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समर्पित करें, ताकि वह लोगों की सेवा और सुरक्षा के काम आ सके। उन्होंने आगे कहा कि आप हंसते और मुस्कराते रहें, ताकि जल्द ही अखंड भारत का सपना साकार हो सके। धीरेंद्र शास्त्री की यह बात सुनकर मंच पर मौजूद मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और अन्य संतजन मुस्कराते नजर आए।

'भारत का गौरव जागेगा'

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके रहते कुछ बड़ा होगा और बालाजी उनसे यह कार्य करवाएंगे। उनकी बात सुनकर मोहन भागवत ने मंच से ही हाथ जोड़कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आगे कहा कि भारत का गौरव जागेगा और देश महान बनेगा। साथ ही बताया कि भारत दुर्गा मंदिर का भूमिपूजन हो चुका है, जहां मां दुर्गा विराजित होंगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा काली के रूप में जागृत होंगी और हर नारी के भीतर रणचंडी की शक्ति जागेगी, जो शस्त्र और शास्त्र दोनों की स्थापना का प्रतीक बनेगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

21 minutes ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

42 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

57 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

1 hour ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

2 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

2 hours ago