Others

बिहार रवाना होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भरत तिवारी एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी एंट्री हो गई है। श्रीलंका दौरे से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शरण में आया हो तो उसकी हत्या नहीं की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जल्द ही बिहार जाकर भरत तिवारी के परिवार से मिलने की बात कही है।

धीरेंद्र शास्त्री ने की निष्पक्ष जांच की मांग

श्रीलंका प्रवास से लौटने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर आरोप हैं तो उसे कानून के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाना चाहिए, न कि उसकी जान ली जानी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने सरकार से पूरे मामले की विशेष और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार में बढ़ा विरोध

बिहार के भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में 17 जून को भरत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर के बाद से मामला लगातार गरमाया हुआ है। घटना को लेकर राज्य के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद परिजनों और समर्थकों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। इसी कड़ी में 24 जून को बेलौटी गांव में महापंचायत बुलाई गई है, जहां आगे की रणनीति और न्याय की मांग को लेकर चर्चा की जाएगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

20 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

26 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

3 hours ago