Breaking

दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की तैयारी पूरी, आधी रात तक चलेगी मेट्रो; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो और ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो

कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आधी रात तक उपलब्ध रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास यातायात डायवर्जन की चेतावनी दी है। स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण दर्शकों को मेट्रो से आने की सलाह दी गई है, ताकि जाम और भीड़ से बचा जा सके।

दिलजीत ने फैंस से की खास अपील

दिलजीत ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि वह अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं और रिहर्सल पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर वह फैंस से मेट्रो इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं।

दिलजीत के मुताबिक, कॉन्सर्ट शाम 7:30 बजे शुरू होगा और रात 10 बजे समाप्त करना होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि गाने बहुत हैं, लेकिन समय कम है।

55 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की क्षमता करीब 55,000 दर्शकों की है। कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। दिलजीत ने प्रशंसकों से इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा गानों के नाम कमेंट करने को कहा है। संभव होने पर वह उन्हें परफॉर्म करेंगे।

दिल्ली के बाद इन शहरों में होंगे शो

यह 2026 में दिलजीत का पहला दिल्ली टूर है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह 2028 में दिल्ली लौटेंगे। दिल्ली के बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में उनके कॉन्सर्ट होंगे। चंडीगढ़ के शो की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

ये भी पढ़े: बांग्लादेश में पूर्व वायुसेना अधिकारी का नदी से मिला शव, शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो शेयर करने से जुड़ा था नाम

Tanisha Verma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

11 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

13 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

14 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago