Cover Story Featured

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा आज, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू

Parliament session News: संसद के बजट सत्र के तहत 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। विपक्ष के नेता विपक्ष राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विपक्ष के तमाम नेता अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर सकती हैं, उनके साथ ही टीएमसी के सांसद भी मौजूद रहेंगे। ममता बनर्जी चुनाव आयोग के सामने बंगाल में जारी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा उठा सकती हैं।

मीसा भारती ने किया प्रदर्शन

RJD सांसद मीसा भारती ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है। अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया। बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था। नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से जांच नहीं हो रही है... हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जबाव दे।"

बजट पर विपक्ष के इन नेताओं ने की है आलोचना

खरगे बोले- बजट में महंगाई कंट्रोल पर कोई एक्शन नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ”मोदी सरकार ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए कोई समाधान, सकारात्मक सुझाव या ठोस कदम पेश नहीं किए हैं। इकोनॉमिक सर्वे से पता चलता है कि व्यापार में अनिश्चितता भारत के लिए एक बड़ी चुनौती है, फिर भी बजट में इस समस्या को मुश्किल से ही माना गया है। इसी तरह, रुपये की गिरती कीमत को रोकने के लिए उनके पास कोई प्लान नहीं है…”

सपा चीफ अखिलेश ने नए बजट को बताया गरीबों से दूर

केंद्रीय बजट पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “यह बजट गरीबों और गांवों में रहने वालों की समझ से परे है। इस बजट में न तो नौकरी दी गई है और न ही रोजगार के अवसर। भाजपा का बजट देश की केवल 5% आबादी के लिए है।

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा- बजट में शब्दों की सजावट

आज बजट एक बार फिर देश की विशाल आबादी को प्रभावित करने वाले दो सबसे गंभीर मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहा है—तेज़ी से बढ़ती ‘आय की असमानता’ और ‘भयावह बेरोज़गारी’। इन संरचनात्मक संकटों से जूझने के बजाय बजट ने सतही उपायों और भारी-भरकम शब्दावली का सहारा लिया है। शब्दों की यह सजावट एकाध दिन की सुर्ख़ियाँ तो बना सकती है, लेकिन आम लोगों की आर्थिक वास्तविकताओं/चिंताओं में कोई बदलाव नहीं ला सकती।

शिवसेना (उद्धव) पार्टी की नेता प्रियंका का बजट पर तंज

बजट पर शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि निर्मला सीतारमण जी को बहुत बधाई यह उनका नौवां बजट है। उनका चुनावी राज्यों से बढ़कर देश के हित में बजट जारी करना चाहिए। देश की इकोनॉमी की दिशा उनके हाथ में है। उनको बस तमिलनाडु की साड़ी पहन कर चुनावी बजट नहीं जारी करना चाहिए बल्कि देश के लिए बजट जारी करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: यूनियन बजट पर बीजेपी नेताओं की आई प्रतिक्रियाएं, जानें किस नेता ने क्या कहा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago