Benefits of Portfolio Diet
Benefits of Portfolio Diet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं, कई लोग दवाओं के बजाय नेचुरल तरीके अपनाकर LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने पोर्टफोलियो डाइट विकसित की है, जो पूरी तरह पौधों पर आधारित है और शरीर के लिए सुरक्षित है।
पोर्टफोलियो डाइट एक plant-based खाने की योजना है । इसका मकसद रोजमर्रा के खाने से शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल कम करना है। यह कोई साधारण डाइट नहीं, बल्कि चार विशेष फूड ग्रुप का संयोजन है जो मिलकर स्टैटिन जैसी दवाओं जैसा असर दिखाते हैं।
प्लांट स्टेरोल्स कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को 50% तक घटा सकते हैं। जेल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को बांधकर बाहर निकालता है। सोया प्रोटीन लिवर को LDL हटाने में मदद करता है। मेवे HDL बढ़ाते और LDL घटाते हैं। इन चारों का मिश्रण शरीर पर नेचुरल दवा जैसा असर डालता है।
अध्ययनों में पाया गया कि पोर्टफोलियो डाइट से LDL 13% से 30% तक घट सकता है। छह महीने के पालन में LDL 13.8% कम हुआ। लंबे समय तक पालन करने वालों में ट्राइग्लिसराइड घटा, सूजन कम हुई और ब्लड प्रेशर बेहतर हुआ। 30 साल के अध्ययन में, जिनका पोर्टफोलियो डाइट स्कोर अच्छा था, उनमें दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा 14% कम था। मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा 17% तक कम हुआ। 2025 के अध्ययन में यह डाइट 10 साल तक कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रिस्क को घटाती रही।
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…