Donald Trump Nobel Peace Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि उनके मुताबिक उन्होंने आठ युद्ध खत्म कराने में भूमिका निभाई है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दुनिया को पूरी तरह तबाह होने से रोकने में भी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध खत्म नहीं कराया, जबकि उन्होंने आठ युद्ध खत्म कराए हैं।
नोबेल पुरस्कार को लेकर ट्रंप ने फिर जताई उम्मीद
2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे की नोबेल समिति शुक्रवार को करेगी। पुरस्कार को लेकर सवाल पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि समिति का फैसला क्या होगा। उन्होंने कहा कि समिति की ऐसी छवि रही है कि शायद वह उनके जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देती। सत्ता में दोबारा लौटने के बाद से ट्रंप कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। ट्रंप अपने कार्यकाल में विभिन्न संघर्षों को खत्म कराने और शांति स्थापित करने में अपनी भूमिका का लगातार उल्लेख करते रहे हैं।
ट्रंप को मिला नोबेल मेडल, अब पुरस्कार की उम्मीद
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर कहा कि शायद अब वह समय आ गया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति ने कहा था कि इतिहास में राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा कोई इस सम्मान का हकदार नहीं है। ट्रंप ने कहा कि उनके जरिए अप्रत्यक्ष रूप से यह सम्मान पाकर वह पहले ही खुद को सम्मानित महसूस कर चुके हैं। दरअसल, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने जनवरी में अपना 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार पदक ट्रंप को सौंप दिया था।
ये भी पढ़ें: पेरिस में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का रिएक्शन, कहा- ‘फ्रांस पर कब्जा चाहता है इस्लाम’
ट्रंप ने फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार को बताया ‘हीरो’, हमले के बाद बचाई फ्लाइट और यात्रियों की जान

