Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वीकेंड में दमदार कमाई करने के बाद वर्किंग डे यानी सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के मंडे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। इस आंकड़े के साथ यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई। शनिवार को फिल्म ने करीब 53.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को कलेक्शन बढ़कर 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण कमाई में गिरावट आई। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन भारत में करीब 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म के 16,274 शोज बुक हुए और ऑक्यूपेंसी करीब 25 फीसदी रही। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 197.50 करोड़ रुपये हो गया है।
अजय देवगन की इस फिल्म का प्रदर्शन ओवरसीज मार्केट में भी मजबूत बना हुआ है। सोमवार को विदेशों से फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक ओवरसीज मार्केट से फिल्म लगभग 66 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 237 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 303 करोड़ रुपये हो चुकी है। अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई इसी तरह बनी रहती है तो इसके जल्द ही 400 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को कलेक्शन में करीब 65 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को जहां फिल्म ने 61 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा करीब 21 करोड़ रुपये रहा।
पहले सोमवार की कमाई के मामले में ‘दृश्यम 3’ ने कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में ‘धूम 3’ ने 20.91 करोड़, ‘टाइगर 3’ ने 20.50 करोड़, ‘ट्यूबलाइट’ ने 19.09 करोड़, ‘जुड़वा 2’ ने 18 करोड़ और ‘सिंघम अगेन’ ने भी 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इसके अलावा ‘भूल भुलैया 3’ ने 18 करोड़, ‘रुस्तम’ ने 17.81 करोड़, ‘कबीर सिंह’ ने 17.54 करोड़, ‘बॉडीगार्ड’ ने 17.40 करोड़, ‘शिवाय’ ने 17.35 करोड़ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने 17.25 करोड़ रुपये का मंडे कलेक्शन किया था। ‘दृश्यम 3’ का करीब 21 करोड़ रुपये का सोमवार कलेक्शन इन सभी फिल्मों से ज्यादा रहा।
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस और थ्रिलर कहानी के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। पहले पार्ट ‘दृश्यम’ ने भारत में करीब 67.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कारोबार लगभग 110.40 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं, ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की तुलना में कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने भारत में करीब 239.67 करोड़ रुपये नेट कमाए थे और इसका दुनियाभर का कारोबार 342.31 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। अब ‘दृश्यम 3’ ने महज चार दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करके फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों के मुकाबले अपनी रफ्तार काफी तेज कर दी है।
Sourav Ganguly DC Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में…
Shardiya Navratri 2026 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को बेहद पवित्र पर्व माना जाता…
Imran khan in pakistan: इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान में सियासी तनाव बढ़ता…
Elon Musk Net Worth: उद्योगपति एलन मस्क की दौलत में एक बार फिर जबरदस्त उछाल…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद हुए बदलावों को…
Harmanpreet Kaur Captaincy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक एक बड़ा…