Elon Musk Net Worth: उद्योगपति एलन मस्क की दौलत में एक बार फिर जबरदस्त उछाल आया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की संपत्ति 65 अरब डॉलर बढ़कर करीब 1.04 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गई। इसके साथ ही मस्क एक बार फिर खरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनकी संपत्ति में यह उछाल उनकी कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते आया है। आपको बता दें कि इससे पहले जून में भी मस्क दुनिया के पहले खरबपति बने थे।
एलन मस्क की संपत्ति बढ़ने की सबसे बड़ी वजह SpaceX और Tesla के शेयरों में आई तेजी को माना जा रहा है। अक्टूबर की शुरुआत से SpaceX के शेयर करीब 13% और Tesla के शेयर 6.7% चढ़ चुके हैं। सोमवार को मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने SpaceX को अंतरिक्ष और खुफिया क्षेत्र में निवेश का सस्ता विकल्प बताया। इसके बाद कंपनी के शेयर अगस्त के निचले स्तर से करीब 58% ऊपर पहुंच गए, जिससे मस्क की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ।
Tesla के शेयरों में तेजी की एक वजह कंपनी की हालिया बिक्री भी रही। पिछले सप्ताह Tesla ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर बिक्री की जानकारी दी थी, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में मजबूती आई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, SpaceX और Tesla में मस्क की हिस्सेदारी उनकी कुल संपत्ति का 98% से ज्यादा है। ऐसे में दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी या गिरावट का सीधा असर मस्क की संपत्ति पर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: ट्रिलियन क्लब में एलन मस्क की एंट्री, पहली बार दुनिया को मिला ट्रिलियनियर
Sourav Ganguly DC Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में…
Shardiya Navratri 2026 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को बेहद पवित्र पर्व माना जाता…
Imran khan in pakistan: इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान में सियासी तनाव बढ़ता…
Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद हुए बदलावों को…
Harmanpreet Kaur Captaincy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक एक बड़ा…