Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ अब कलाकारों की फीस को लेकर भी रिपोर्ट सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन को स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा भुगतान किया जा रहा है। वहीं तब्बू, श्रेया सरन और इशिता दत्ता की फीस भी सामने आई है।
न्यूज एक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन को ‘दृश्यम 3’ के लिए करीब 18 से 22 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है। अगर इन आंकड़ों की तुलना पिछली फिल्म से करें तो यह रकम कम बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन को ‘दृश्यम 2’ के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये मिले थे।
फिल्म में एक बार फिर तब्बू पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख के किरदार में नजर आएंगी। न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूमिका के लिए अभिनेत्री को करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये फीस मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
श्रेया सरन फिल्म में अजय देवगन के किरदार विजय की पत्नी नंदिनी के रूप में दिखाई देती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ के लिए उन्हें लगभग 1 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है। पिछले दोनों पार्ट्स की तरह इस बार भी उनका किरदार कहानी का हिस्सा रहेगा।
फिल्म में विजय और नंदिनी की बड़ी बेटी अंजू का किरदार इशिता दत्ता निभाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट के लिए अभिनेत्री को करीब 50 लाख रुपये फीस मिलने की जानकारी सामने आई है।
‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इस बार उन्होंने अक्षय खन्ना की जगह ली है। हालांकि, जयदीप अहलावत को इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी फीस दी जा रही है, इसे लेकर फिलहाल कोई विश्वसनीय आंकड़ा सामने नहीं आया है।
केंद्र सरकार ने रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य…
Milan Pradhan interim bail: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट…
Meerut: मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने मुस्कान रस्तोगी…
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…
Bengaluru auto driver fight: बेंगलुरु के HSR लेआउट में राइड कैंसिल करने और किराए को…
DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…