Dussehra 2025 Daan
Dussehra 2025 Daan : दशहरा 2025 का पर्व इस बार भी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंका के रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर देवताओं को भयमुक्त किया था। यही कारण है कि दशहरे के दिन पूजा-अर्चना, शस्त्र पूजन और रावण दहन के साथ-साथ दान-पुण्य करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।
धार्मिक ग्रंथों में वर्णन है कि दशहरे पर किया गया दान कई गुना फलदायी होता है और इससे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। आइए जानते हैं कि विजयादशमी पर किन चीजों का दान शुभ माना जाता है—
शास्त्रों में गुप्त दान को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। इस दिन जरुरतमंदों, ब्राह्मणों या गरीब परिवारों को अन्न और वस्त्र दान करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक और दरिद्रता नाशक माना जाता है। दशहरे पर किसी धार्मिक स्थल या जरूरतमंद को नई झाड़ू दान करने से घर में वास्तु दोष दूर होते हैं और धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, दशहरे पर पीले रंग के वस्त्र या मिठाई का दान करना बहुत मंगलकारी होता है। इससे करियर में रुकावटें कम होती हैं और व्यापार में प्रगति का मार्ग खुलता है।
विवाहित स्त्रियों को इस दिन सुहाग से जुड़ी वस्तुएं जैसे बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी आदि का दान करना चाहिए। इससे मां दुर्गा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
ये भी पढ़े – Navratri 2025 : सातवां या आठवां नवरात्र , आज कौन सी देवी की होगी पूजा
दशहरा (Dussehra 2025 Daan) केवल रावण दहन का पर्व ही नहीं बल्कि दान और पुण्य अर्जित करने का भी उत्तम अवसर है। इस दिन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…