E20 Janta Party: E20 पेट्रोल एक बार फिर चर्चा में है। जंतर-मंतर के भूख हड़ताल, अनशन और 'Gen-Z' आंदोलनों के बीच यह मुद्दा कुछ समय के लिए पीछे चला गया था। अब सोशल मीडिया पर 'E20 जनता पार्टी' नाम से एक नया डिजिटल अभियान सामने आया है। इससे पहले 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। अब E20 जनता पार्टी की मुख्य मांग है कि लोगों को E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी मिले।
सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट के मुताबिक, यह नागरिकों की ओर से चलाया जा रहा कंज्यूमर राइट कैंपेन है। 'X' पर इसका हैंडल भी बनाया गया है। अभियान फ्यूल पॉलिसी में पारदर्शिता, सही जानकारी और उपभोक्ताओं की पसंद के अधिकार की मांग करता है। समूह का कहना है कि E20 बंद करने या किसी सब्सिडी की मांग नहीं है, बल्कि हर पेट्रोल पंप पर E20 के साथ 100% पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए।
अभियान में वाहन मालिकों की माइलेज घटने, इंजन पर असर, खराबी और बढ़ते मेंटेनेंस खर्च की चिंताओं का हवाला दिया गया है। साथ ही फ्यूल की स्पष्ट लेबलिंग, अलग-अलग ब्लेंड के फायदे-नुकसान की जानकारी, माइलेज, इंजन, प्रदूषण और मेंटेनेंस लागत पर स्वतंत्र शोध और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग है।
E20 जनता पार्टी भी मीम्स और व्यंग्य के जरिए समर्थन जुटा रही है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' मई 2026 में सटायर कैंपेन के रूप में शुरू हुई थी, जो बाद में NEET पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में बदल गई और छात्रों व छात्र संगठनों ने इसमें हिस्सा लिया। E20 अभियान ने अभिजीत दिपके की पोस्ट को साझा कर इसी शैली को आगे बढ़ाया।
फिलहाल यह कोई औपचारिक संगठन नहीं है और इसका घोषित संस्थापक या बड़ा सड़क आंदोलन नहीं है। यह डिजिटल अभियान के तौर पर सक्रिय है। खबर लिखे जाने तक 'X' पर 13 हजार से अधिक और इंस्टाग्राम पर करीब 8,800 फॉलोअर्स जुड़ चुके थे।
ये भी पढ़े: होर्मुज में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराया ऑयल टैंकर, जोरदार धमाके की खबर
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…