लाइफस्टाइल

भूकंप-बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा घर, कम लागत में मजबूत मकान बनाने के ये तरीके जानें

Disaster resistant affordable house: बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से घर को सुरक्षित रखने के लिए महंगी सामग्री से ज्यादा जरूरी सही इंजीनियरिंग तकनीक और सामग्री का चुनाव है। स्मार्ट और हल्के निर्माण तरीकों से मकान को मजबूत बनाने के साथ खर्च भी घटाया जा सकता है।

भूकंपरोधी घर में इन बातों का रखें ध्यान

भूकंप से सुरक्षा के लिए कन्फाइंड मेसनरी तकनीक उपयोगी मानी जाती है। इसमें पहले ईंट की दीवारें बनती हैं और फिर कोनों पर पतले कंक्रीट के टाई कॉलम व बीम लगाए जाते हैं। यह पारंपरिक फ्रेम स्ट्रक्चर से सस्ता है और झटकों में दीवारों को गिरने से बचाता है। छत को हल्का रखना भी जरूरी है। भारी RCC की जगह PUF पैनल या हल्की शीट इस्तेमाल की जा सकती है। हल्की छत से ढहने का जोखिम और निर्माण लागत दोनों कम हो सकते हैं। खिड़की-दरवाजों के ऊपर लिंटल और जमीन के स्तर पर प्लिंथ बनाकर मजबूत कंक्रीट बैंड तैयार किया जाता है, जो पूरे घर को एक साथ बांधता है।

बाढ़ से बचाव के लिए ऊंचा रखें प्लिंथ

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्लिंथ लेवल पिछले 30 वर्षों के सबसे ऊंचे बाढ़ स्तर से कम से कम 2-3 फीट ऊपर रखना चाहिए। कई जगह ग्राउंड फ्लोर को पिलर पर बनाया जाता है, ताकि पानी नीचे से निकल सके। नींव और प्लिंथ बीम में मजबूत कंक्रीट व उचित स्टील का इस्तेमाल जरूरी है।

इन सामग्रियों से घट सकता है खर्च

इंटरलॉकिंग ब्रिक्स बिना सीमेंट-रेत के मसाले के आपस में फिट हो जाती हैं, जिससे सीमेंट और मजदूरी का खर्च 30-40% तक घट सकता है। फ्लाई ऐश ईंटें भी लाल ईंटों से हल्की, सस्ती और कम पानी सोखने वाली होती हैं। निर्माण से पहले मिट्टी की जांच जरूरी है। रेतीली या धंसने वाली जमीन में नींव गहरी और चौड़ी करनी पड़ सकती है। साथ ही मजबूत मकान के लिए सही नक्शा अहम है और घर का आकार वर्गाकार या आयताकार रखना मजबूती के लिहाज से बेहतर माना जाता है।

ये भी पढ़े: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, रैली में कोर्ट के निर्देश तोड़ने का आरोप


Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago