Earthquake News
Earthquake News : आज सुबह भारत के असम राज्य और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि दोनों ही स्थानों से किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की खबर नहीं मिली है।
NCS के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र कछार जिले में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। केंद्र का अक्षांश 24.84 डिग्री उत्तर और देशांतर 93.20 डिग्री पूर्व पर दर्ज किया गया। सौभाग्य से, इस झटके से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
वहीं पाकिस्तान में भी शनिवार सुबह भूकंप महसूस किया गया। NCS के मुताबिक, पाकिस्तान में यह झटके सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। इसका केंद्र भी 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बता दें, इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
भूवैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यहां बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे इलाके यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट के दक्षिणी किनारे पर बसे हैं, जबकि सिंध और पंजाब भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर आते हैं। यही कारण है कि इन इलाकों में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
ये भी पढे़ - Google’s Diwali Dhamaka : 11₹ में पाएं 2TB क्लाउड स्टोरेज और Gemini AI टूल्स, जानिए पूरा ऑफर
विशेष रूप से बलूचिस्तान क्षेत्र अरब और यूरेशियन प्लेटों की सक्रिय सीमा के नजदीक होने के कारण बार-बार भूकंपीय गतिविधियों का सामना करता है। पंजाब और आसपास के क्षेत्र भी भूकंप के प्रति संवेदनशील माने जाते हैं। राहत की बात यह है कि दोनों देशों में किसी तरह की क्षति या जनहानि की खबर नहीं है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…