Earthquake in Tibet: एशिया के कई देशों में भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन में धरती हिली, जबकि इससे पहले गुरुवार देर रात तिब्बत में 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
तिब्बत में भूकंप से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल हुए हैं। सैकड़ों मकान ढह गए हैं और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। चीन के अधिकारियों ने बचाव दलों को तैनात किया है। भूकंप के बाद कई झटके भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कुछ इलाकों में सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पाकिस्तान में भारतीय समयानुसार 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता और चीन में 6:05 बजे 4.4 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। सुबह-सुबह आए इन भूकंपों से तीनों देशों में हलचल रही। हालांकि, अब तक इन झटकों से किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
तिब्बत में गुरुवार देर रात आए 7 तीव्रता के भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में कम से कम 339 मकान और पशुओं के 20 बाड़े ढह गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:33 बजे आया। इसका केंद्र नागचू से 191 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र में था। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 18 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: नेपाल के पड़ोस तिब्बत में भूकंप, 5 की तीव्रता से कांपी धरती
Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…
Tu Hai Meri Kiran Review: प्यार, जुनून और रहस्य के मेल से बनी फिल्म ‘तू…
Doosra Movie Review: क्रिकेट के मैदान पर मिली एक ऐतिहासिक जीत किसी की जिंदगी बदलने…
Jordan Church Shooting: जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार के…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।…
Mallikarjun Kharge: भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए…
View Comments