ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में रोलबैक की सुविधा नहीं है। यानी Electoral Registration Officer (ERO) द्वारा Form 7 के जरिए किसी मतदाता का नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसी सिस्टम के जरिए वापस बहाल नहीं किया जा सकता।
यह स्पष्टीकरण गोवा के 97 मतदाताओं के मामले के बीच आया है, जिन्हें Special Intensive Revision (SIR) के दौरान “logical discrepancies” के आधार पर सूची से बाहर किया गया था।
SIR में इन 97 मतदाताओं के नाम पुराने SIR की मतदाता सूचियों में माता-पिता या दादा-दादी से लिंक करते समय सामने आई विसंगतियों के कारण फ्लैग किए गए थे। 29 जनवरी के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऐसे लोगों को दस्तावेज और आपत्तियां दाखिल कर ERO के सामने अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। गोवा में 649 मतदाताओं ने इस प्रक्रिया के तहत संपर्क किया। ERO और Assistant ERO ने मामलों की समीक्षा की और 97 लोगों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने योग्य पाया।
The Indian Express की जांच के अनुसार, गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने 11 से 17 फरवरी के बीच आठ ईमेल और अनुरोध वरिष्ठ ECI अधिकारियों को भेजकर ECINet में रोलबैक सुविधा देने की मांग की, ताकि 97 नाम अंतिम सूची में बहाल किए जा सकें। लेकिन सुविधा समय पर उपलब्ध नहीं हुई और 21 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में ये 97 नाम शामिल नहीं हो सके।
EC के मुताबिक ERO.net में नोटिस के बाद नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार होता है, लेकिन Form 7 पर डिलीट क्लिक करने के बाद रोलबैक विकल्प मौजूद नहीं है। हालांकि, इससे यह सवाल बना हुआ है कि 97 मतदाताओं को योग्य पाए जाने के बाद गोवा CEO कार्यालय के बार-बार अनुरोध पर सुधार की सुविधा क्यों नहीं दी गई।
ये भी पढ़े: ‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
View Comments