NDMA Emergency Alert Service: अगर पिछले कुछ दिनों में आपके मोबाइल पर तेज अलार्म के साथ इमरजेंसी चेतावनी का पॉप-अप मैसेज आया था, तो फिलहाल ऐसी अलर्ट नोटिफिकेशन मिलनी बंद हो जाएंगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सिस्टम की समीक्षा और तकनीकी सुधारों के बाद इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। ऐसे में अब कुछ समय तक लोगों के मोबाइल पर इस तरह के आपातकालीन अलर्ट संदेश नहीं दिखाई देंगे।
एनडीएमए ने लोगों को भूकंप, बाढ़, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से समय रहते आगाह करने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम शुरू किया था। इस व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन पर अचानक तेज अलार्म बजता था और स्क्रीन पर एक विशेष चेतावनी संदेश फ्लैश होता था। यह अलर्ट सामान्य एसएमएस से अलग होता था और इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण जानकारी को तेजी से अधिकतम लोगों तक पहुंचाना था।
सरकार ने मई में सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस शुरू की थी, जिसका उद्देश्य लोगों तक आपदा और मौसम संबंधी चेतावनियां तुरंत पहुंचाना था। इस सेवा के जरिए आंधी, तूफान, भारी बारिश और अन्य आपात स्थितियों से पहले मोबाइल फोन पर विशेष अलर्ट भेजे जाते थे। अलर्ट के साथ तेज आवाज वाला अलार्म भी बजता था, ताकि लोगों का ध्यान तुरंत संदेश की ओर जाए और वे समय रहते सतर्क हो सकें। उत्तर भारत में हाल के तूफानों और खराब मौसम के दौरान भी इस सेवा का इस्तेमाल कर लोगों को पहले से चेतावनी दी गई थी।
क्यों रोकी गई सेल ब्रॉडकास्ट सेवा?
एनडीएमए ने इस सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि संबंधित एजेंसियां इस तकनीक की समीक्षा कर रही हैं और इसे अधिक सटीक व प्रभावी बनाने पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि कुछ तकनीकी सुधारों और परीक्षणों के बाद सेल ब्रॉडकास्ट सेवा को दोबारा शुरू किया जा सकता है, ताकि आपातकालीन अलर्ट पहले से अधिक बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंच सकें।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…