देश

“समुद्र की आंख” कल होगा लॉन्च: अब आसमान से दिखेगा हर दुश्मन का कदम, भारत के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पल

Eye Of The Sea: भारत कल यानी 2 नवंबर 2025 को इतिहास रचने जा रहा है। श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे ताकतवर रॉकेट LVM3-M5 उड़ान भरेगा और अंतरिक्ष में भेजेगा CMS-03 नाम का नया संचार उपग्रह, जिसे भारतीय नौसेना की “समुद्री आंख” कहा जा रहा है। यह मिशन न सिर्फ तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि भारत की रक्षा रणनीति को नया धार देने वाला कदम भी है।

सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03

CMS-03, जिसे GSAT-7R के नाम से भी जाना जाता है, का वजन करीब 4400 किलोग्राम है। यह भारत का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह है। इसे जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित किया जाएगा, जहां से यह जियोस्टेशनरी कक्षा में जाकर पृथ्वी के ऊपर स्थायी निगरानी रखेगा। इसकी कार्य अवधि सात साल होगी, और यह भारतीय मुख्यभूमि से लेकर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी तक संचार कवरेज देगा। इस उपग्रह की सबसे बड़ी ताकत है इसका मल्टी-बैंड सिस्टम, जो कई प्रकार की रेडियो तरंगों पर काम करता है। यह नौसेना को रीयल-टाइम डेटा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन देगा यहां तक कि समुद्र में सैकड़ों किलोमीटर दूर मौजूद जहाजों और पनडुब्बियों तक भी।

ऑपरेशन सिंदूर से सीखा सबक

मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को सिखाया कि आधुनिक युद्ध में सबसे अहम है सटीक और सुरक्षित संचार। उस समय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के बीच तालमेल में तकनीकी देरी आई थी। यही वजह रही कि अब सरकार ने 3 अरब डॉलर के हाई-सिक्योरिटी सैटेलाइट नेटवर्क प्रोजेक्ट को तेज़ी से आगे बढ़ाया। CMS-03 उसी श्रृंखला का पहला कदम है एक ऐसा उपग्रह जिसे दुश्मन जाम या हैक नहीं कर सकेगा।

लॉन्च की तैयारी पूरी

26 अक्टूबर को CMS-03 को LVM3 रॉकेट से जोड़ा गया था और अब यह लॉन्च पैड पर तैयार है। इसका प्रक्षेपण शाम 5:26 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से होगा। इसरो अपने यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव प्रसारित करेगा। CMS-03 के लॉन्च के साथ भारत समुद्र से आसमान तक एक नई सुरक्षा परत बिछाने जा रहा है। यह मिशन 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' की नींव माने जा रही है जहां दुश्मन की हर चाल अब भारत की 'समुद्र की आंख' से छिप नहीं पाएगी।

ये भी पढ़े – एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago