Falahari Baba Apology: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में विराट कोहली के आने को लेकर 5 करोड़ रुपए दिए जाने का दावा करने वाले फलाहारी बाबा अब अपने बयान से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली है। विराट कोहली को इस मामले में घसीटने पर उठे सवालों के बीच बाबा की सफाई भी सामने आई है।
विराट कोहली को लेकर प्रेमानंद महाराज और उनके आश्रम पर आरोप लगाने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के पक्षकार दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने पहले दावा किया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए। फलाहारी महाराज के मुताबिक, राजस्थान की एक निजी कंपनी ने यह रकम दी थी। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। अब उन्होंने बयान जारी कर माफी मांगी है। हालांकि, पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई।
फलाहारी महाराज के आरोपों के बाद मथुरा-वृंदावन के संतों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सिद्ध पीठ हनुमान टेकरी पर हुई बैठक में संत समाज ने उनका सामाजिक और धार्मिक बहिष्कार करने के साथ भविष्य में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में नहीं बुलाने का फैसला किया था। माना जा रहा है कि संतों के इस विरोध के बाद फलाहारी महाराज बैकफुट पर आए हैं। माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक प्रेमानंद महाराज के लिए एक शब्द नहीं बोला और वह उनसे माफी मांगते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बयान को मीडिया में गलत तरीके से पेश किया गया और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर विराट कोहली ने प्रेमानंद आश्रम में जाने के लिए 5 करोड़ लेने वाले दावे को नकारा
Success Tips Astrology Remedies: कई बार इंसान पूरी मेहनत करता है, लेकिन इसके बावजूद उसे…
Luv Kush Ramlila 2026: लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला की तैयारियां…
Rahul Gandhi Protest Supreme Court: दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए कांग्रेस प्रदर्शन…
West Bengal: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP)…
Maa Alop Shankari Temple: प्रयागराज को तीर्थराज के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा की नगरी भी…
Mary Kom Defamation Case: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम एक कानूनी विवाद को लेकर…