देश

15 अगस्त से FasTag Annual Pass इशू, अप्लाई करते वक्त रखें ये बातों का ध्यान

Fastag Annual Pass:  देशभर में 15 अगस्त से फास्टैग एनुअल पास (Fastag Annual Pass) लागू हो जाएगा। जानें इसे बनवाने के लिए किन डाॅक्यूमेंट्स की जरूरत हो सकती है। अप्लाई करते वक्त इन डाॅक्यूमेंट्स को पास रखें।

बार-बार टोल प्लाजा पर रुकने की परेशानी खत्म

जैसे कि सभी वाहन चालक को मालूम है कि जो हाईवे या एक्सप्रेस वे से सफर करते हैं। उनको टोल टैक्स चुकाना होता है। टोल टैक्स चुकाने के लिए अब तो फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं। देश में जल्दी फास्टैग का नया प्रारूप यानी एनुअल फास्टैग पास भी शुरू हो जाएगा। 15 अगस्त से फास्टैग एनुअल पास की सुविधा मिलने लगेगी। जिससे लोगों को बार-बार टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता खत्म हो जाएगा।

Annual Pass उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो डेली बेसिस रूप से हाईवे पर सफर करते हैं। इसके बाद टोल प्लाजा पर एक साल तक बिना रुके सफर कर सकेंगे। लेकिन आपको बता दें फास्टैग एनुअल पास के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही होने चाहिए। तो फिर पास के लिए अप्लाई करते वक्त परेशानी हो सकती है। जानें किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत।

फास्टैग एनुअल पास लेने के लिए आपके पास-

  • आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट(RC)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी होना जरूरी है।

ऐसे करें अप्लाई

आप फास्टैग एनुअल पास के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका है राजमार्ग यात्रा ऐप का इस्तेमाल करना। इस ऐप में जाकर आप अपने वाहन की डिटेल्स डालकर, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर के आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, एनएचएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर अप्लाई किया जा सकता है।

इन दोनों ही तरीकों में आपको वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आधार या पैन कार्ड और बैंक खाते की जानकारी साथ में रखनी होगी।

कंपनी के नाम पर आवेदन कर रहे हैं तो कंपनी के रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी होंगे। आवेदन जमा करने के बाद डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाती है और पास एक्टिव कर दिया जाता है।

ये भी पढ़े : यूपी में 10 टन ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट लगाने पर मिलेगा 9.90 लाख, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

3 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

3 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

4 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

4 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

4 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

4 hours ago