देश

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पति पुलिस हिरासत में

Dowry News : बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिणी बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपाल्या इलाके में मंगलवार देर रात 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि दहेज की लगातार मांग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर शिल्पा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने मामले में शिल्पा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शादी के ढाई साल बाद खत्म हुई जिंदगी

शिल्पा की शादी करीब ढाई साल पहले प्रवीण नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद उनके घर एक बेटे ने भी जन्म लिया, जिसकी उम्र अभी डेढ़ साल है। शिल्पा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थीं और शादी से पहले इंफोसिस कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करती थीं। वहीं, प्रवीण भी पहले ओरेकल में नौकरी करता था लेकिन शादी के एक साल बाद उसने नौकरी छोड़कर फूड बिज़नेस शुरू कर दिया।

दहेज में मिले थे लाखों रुपये और सोना

शिल्पा के माता-पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि शादी के समय प्रवीण और उसके परिवार की ओर से 15 लाख रुपये नकद, 150 ग्राम सोना और घरेलू सामान की मांग (Dowry News)  की गई थी। यह सब देने के बावजूद शादी के बाद भी ससुराल पक्ष अतिरिक्त पैसों और कीमती सामान की मांग करता रहा।

रंग-रूप को लेकर भी मिलते थे ताने

मृतका के परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग के अलावा शिल्पा को उसके रंग को लेकर भी नीचा दिखाया जाता था। आरोप है कि सास ने कई बार शिल्पा को ताने मारते हुए कहा था, “तुम काली हो और मेरे बेटे के लिए उपयुक्त दुल्हन नहीं हो, हम उसके लिए दूसरी लड़की ढूंढ लेंगे।” इस तरह के अपमान और दबाव ने शिल्पा को मानसिक रूप से तोड़ दिया।

कारोबार के लिए भी मांगे गए रुपये

शिकायत में यह भी कहा गया है कि करीब छह महीने पहले प्रवीण और उसके परिवार ने अपने बिज़नेस में मदद के लिए शिल्पा के मायके से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की थी। मजबूरी में शिल्पा के परिवार ने यह रकम भी दे दी, लेकिन उत्पीड़न का सिलसिला खत्म नहीं हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का मामला

घटना की जानकारी मिलते ही सुड्डागुंटेपाल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एक एसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड: पुलिस ने निक्की का जेठ “रोहित भाटी” को लिया हिरासत में

पुलिस अधिकारी ने बताया, “परिजनों की शिकायत के आधार पर हमने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पति प्रवीण को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अब तक जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है।”

समाज के लिए बड़ा सवाल

यह घटना फिर से उस कठोर सच्चाई की ओर इशारा करती है कि पढ़ाई-लिखाई और आर्थिक आत्मनिर्भरता के बावजूद भी महिलाएं आज दहेज प्रथा और सामाजिक पूर्वाग्रहों से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाई हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक महिलाएं इस तरह की प्रताड़ना झेलने को मजबूर रहेंगी?

Shweta Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

28 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

58 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago