देश

साल 2025 का अंतिम ‘मन की बात’, PM मोदी ने साझा किए प्रेरक अनुभव और 2026 के लिए शुभकामनाएं

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2025 के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है। उन्होंने 2026 के लिए देशवासियों को उमंग और उत्साह के साथ अपने संकल्पों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। PM ने सभी से ‘Fit India Movement’ के तहत व्यायाम करने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील भी की।

हैंडीक्राफ्ट और फूलों की खेती

कार्यक्रम में PM मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर की मारग्रेट रामथरसेम और सेनापति जिले की चोखोने क्रिचेना के प्रयासों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट और फूलों की खेती से लोगों की जीवनशैली और आर्थिक स्थिति बदल रही है। आंध्र प्रदेश के नारसापुरम में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे लेस क्राफ्ट के GI टैग और 1 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार देने की मिसाल भी साझा की।

एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग

PM ने एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए ICMR की रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का इस्तेमाल संक्रमण और रोगों के खिलाफ असर को कमजोर कर रहा है। कच्छ के रणोत्सव के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सफेद रण पर चाँदनी और लोक संस्कृति के नृत्य-गीत हर दर्शक को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। रणोत्सव में अब तक देश-विदेश से दो लाख से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं।

विदेशों में भारतीय भाषा

साथ ही PM ने स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि और तमिल भाषा के प्रचार में युवाओं की बढ़ती रुचि को याद किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए बच्चे और युवा नई पहल कर रहे हैं। PM मोदी ने बौद्ध स्तूपों की खोज, संगीत और पारंपरिक शिक्षा की संरक्षण पहल और स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में युवाओं की प्रतिभा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति, पारंपरिक विरासत और तकनीकी नवाचार के संतुलन में निहित है।

प्रधानमंत्री का देशवासियों से अपील

PM मोदी ने देशवासियों से अपील की “अपनी संस्कृति को संभालिए, युवाओं को अवसर दीजिए और 2026 में अपने सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाइयों तक ले जाइए।”

ये भी पढ़ें: कंपकंपा उठा उत्तर प्रदेश, 45 जिलों में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी शून्य, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago