5 राज्यों में चुनावी बिगुल
Election 2026 Date Announcement: देश की सियासत को गर्माने वाला बड़ा ऐलान हो गया है। Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरे चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
घोषणा के मुताबिक पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें से चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।
सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला West Bengal में देखने को मिलेगा। यहां कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा।
• पहला चरण: 23 अप्रैल- 152 सीटों पर मतदान
• दूसरा चरण: 29 अप्रैल- 142 सीटों पर मतदान
दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Assam, Kerala और Puducherry में चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा।
• मतदान की तारीख: 9 अप्रैल
• नतीजे: 4 मई
दक्षिण भारत के अहम राज्य Tamil Nadu में भी चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा।
• मतदान: 23 अप्रैल
• नतीजे: 4 मई
चुनाव आयोग के मुताबिक इन पांचों राज्यों में कुल करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्यों के हिसाब से मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है-
• असम: लगभग 2.50 करोड़
• केरल: लगभग 2.70 करोड़
• पुडुचेरी: करीब 9.44 लाख
• तमिलनाडु: लगभग 5.67 करोड़
• पश्चिम बंगाल: करीब 6.44 करोड़
चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे पांच राज्यों में लगभग 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 80 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन केवल पश्चिम बंगाल में होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और निगरानी व्यवस्था की जाएगी, ताकि चुनाव पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ हो सकें।
मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार इस विशाल चुनाव प्रक्रिया को संभालने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इनमें शामिल हैं-
• 15 लाख पोलिंग अधिकारी
• करीब 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी
इनकी मदद से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने की कोशिश की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है और हर मतदाता का स्वागत करने के लिए तत्पर है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गर्व के साथ अपना वोट डालें।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…