दुनिया

इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में इमरजेंसी, सऊदी अरब के ऊपर से लौटा

Houthis Saudi Arabia Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की बोइंग 737 मैक्स फ्लाइट को बुधवार को बीच हवा में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने उत्तरी सऊदी अरब के ऊपर पहुंचने के बाद अपना रास्ता बदला और वापस लौट गया। घटना के बाद फ्लाइट की आगे की स्थिति को लेकर जानकारी का इंतजार है।

विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड किया सक्रिय

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड प्रसारित किया, जो सामान्य इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कुछ फ्लाइट ट्रैकर्स ने विमान के कुछ समय के लिए 7500 कोड पर स्विच करने का भी संकेत दिया, जिसका इस्तेमाल हाइजैकिंग की स्थिति में किया जाता है। हालांकि, 7500 कोड सक्रिय होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सऊदी अरब के तबुक की ओर बढ़ रहा था विमान

Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, फ्लाईदुबई का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान सऊदी अरब के तबुक शहर की ओर बढ़ रहा था। इमरजेंसी घोषित करने के बाद विमान ने अपना रुख बदला और वापस लौटने की प्रक्रिया शुरू की। विमान की स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच जारी है तनाव

आपको बता दें कि यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव जारी है। बीते दिनों हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद और लाल सागर तट के पास स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया था। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया गया। हालांकि, अन्य हमलों या किसी जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईंधन टैंकों से काला धुआं उठता दिखा था, जिससे कुछ समय के लिए उड़ानों पर असर पड़ा।

ये भी पढ़ें: भारत को सऊदी से तेल सप्लाई पर ब्रेक, अरामको ने अगले आदेश तक रोका कच्चा तेल

Sunil Gupta

Recent Posts

‘तीसरी बार गलती नहीं करेगी नंदीग्राम की जनता’, जेल से बाहर आते ही मिलन प्रधान का CM शुभेंदु पर हमला

Milan Pradhan interim bail: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट…

28 minutes ago

मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल हत्या के दोषी करार

Meerut: मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने मुस्कान रस्तोगी…

29 minutes ago

Pitru Paksha 2026: कुंडली में पितृ दोष है तो पितृपक्ष में करें ये उपाय, पूर्वजों की शांति के लिए अपनाएं ये विधि

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…

36 minutes ago

राइड कैंसिल करने पर भड़का विवाद, ऑटो ड्राइवर और महिलाओं में सड़क पर मारपीट

Bengaluru auto driver fight: बेंगलुरु के HSR लेआउट में राइड कैंसिल करने और किराए को…

40 minutes ago

‘डरकर जीते हैं हम…’, DU छात्राओं ने सुनाई दिल्ली की सड़कों की दहला देने वाली कहानी

DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…

51 minutes ago

Modi Cabinet Big Update: MSP बढ़ाने समेत 3 बड़े फैसले, ₹2.79 लाख करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions 2027-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…

1 hour ago