Breaking

‘यह शख्स मॉन्स्टर है, कोई इसे नहीं जानता’: AI CEOs के साथ लंच में सुंदर पिचाई पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump Sundar Pichai: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी और AI क्षेत्र के दिग्गजों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने Google के CEO सुंदर पिचाई को मजाकिया अंदाज में ‘मॉन्स्टर’ कहा। पिचाई ने भी मुस्कुराते हुए इसका हल्का-फुल्का जवाब दिया। यह बातचीत AI से जुड़े नए समझौते की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुई।

‘ये शख्स मॉन्स्टर है और किसी को पता नहीं’

व्हाइट हाउस के बाहर ट्रंप ने पिचाई को बोलने के लिए कहा। पिचाई ने “सबसे पहले धन्यवाद...” कहना शुरू ही किया था कि ट्रंप ने उन्हें रोकते हुए कहा कि लोग नहीं जानते कि ये लोग कौन हैं। उन्होंने पिचाई की ओर इशारा करते हुए कहा, “यह शख्स मॉन्स्टर है और किसी को पता नहीं।”

ट्रंप ने टेक दिग्गजों की जिंदगी को लेकर भी मजाक किया और कहा कि वे रोज पत्रकारों से बात किए बिना शानदार जिंदगी जीते हैं। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि बस “सुंदर” नाम याद रखना है। पिचाई ने जवाब दिया, “उम्मीद है यह ‘मैं मॉन्स्टर हूं’ से बेहतर टैगलाइन होगी।”

डारियो अमोडेई से भी ट्रंप की मजाकिया बातचीत

ट्रंप ने Anthropic के CEO डारियो अमोडेई से भी हल्के-फुल्के अंदाज में बात की। उन्होंने कहा कि अमोडेई ने सिर्फ “ओके” कहा था और फिर उन्हें “सावधान रहने” की बात कही। यह टिप्पणी अमोडेई के AI के संभावित खतरों और मानवता के लिए जोखिम संबंधी पुराने बयानों के संदर्भ में थी। अमोडेई ने हंसते हुए कहा कि वह AI की दौड़ को लेकर ट्रंप से सहमत हैं, लेकिन इसके साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

AI सुरक्षा पर हुआ समझौता

बैठक में Meta के मार्क जुकरबर्ग, Nvidia के जेन्सन हुआंग, OpenAI के ग्रेग ब्रॉकमैन और xAI के एलन मस्क समेत कई प्रमुख टेक नेता शामिल हुए। नेताओं ने AI सुरक्षा, कंपनियों की जिम्मेदारी और जोखिम प्रबंधन पर चर्चा की।

ट्रंप और प्रमुख टेक कंपनियों ने एक स्वैच्छिक AI समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें AI मॉडल के प्रशिक्षण और इस्तेमाल के दौरान आंतरिक निगरानी, स्वतंत्र बाहरी ऑडिट और बोर्ड स्तर पर निगरानी जैसे उपाय शामिल हैं। यह कानूनी रूप से बाध्यकारी सरकारी विनियमन नहीं है। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब AI की सुरक्षा और नियमन को लेकर बहस तेज है। वहीं, ट्रंप पहले AI विकास को धीमा करने के विचार का विरोध कर चुके हैं।

ये भी पढ़े: ‘सिर्फ पद्म भूषण क्यों, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दें’: CEC पर उमर अब्दुल्ला का तंज

Tanisha Verma

Recent Posts

साधु की मौत के बाद प्रेमानंद के आश्रम में बड़ा बदलाव, शिष्यों की वेशभूषा के नियम बदले

Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…

12 minutes ago

‘हेलो! क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’ बुजुर्ग से ₹48 लाख की ठगी, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाने पहुंचा तो खुला राज

Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…

27 minutes ago

फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान

Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में…

44 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी खबर, रबी की 6 फसलों के MSP में बढ़ोतरी; जानिए गेहूं से लेकर सरसों तक का नया भाव

केंद्र सरकार ने रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य…

54 minutes ago

‘तीसरी बार गलती नहीं करेगी नंदीग्राम की जनता’, जेल से बाहर आते ही मिलन प्रधान का CM शुभेंदु पर हमला

Milan Pradhan interim bail: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट…

1 hour ago