News Featured

‘सिर्फ पद्म भूषण क्यों, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दें’: CEC पर उमर अब्दुल्ला का तंज

Gyanesh Kumar Bharat Ratna: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की बात कहकर उन पर तंज कसा है। उन्होंने चुनाव आयोग से आत्ममंथन करने को कहा। यह बयान SIR को लेकर चुनाव आयोग पर बढ़ती राजनीतिक आलोचना और आयोग के भीतर मतभेदों की रिपोर्ट के बीच आया है।

‘पद्म भूषण क्यों, भारत रत्न दें’

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों का चुनाव आयोग के खिलाफ होना बिना वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि सामने आए सबूत किसी राजनीतिक दल ने नहीं, बल्कि एक अखबार ने प्रकाशित किए हैं। जब उनसे ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण दिए जाने की मांग पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि सिर्फ पद्म भूषण क्यों, उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए या देश का राष्ट्रपति बना देना चाहिए। अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि कुमार ने बीजेपी के लिए काफी काम किया है और पश्चिम बंगाल बीजेपी को “गिफ्ट” कर दिया गया।

SIR को लेकर आयोग में मतभेद

यह टिप्पणी उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने कुछ फैसले उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना जारी होने पर सवाल उठाए। चुनाव आयोग ने हालांकि कहा है कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

बीजेपी ने की थी पद्म भूषण की मांग

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने हाल में कहा था कि ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया था कि उनके नेतृत्व में बंगाल में विधानसभा चुनाव हिंसा-मुक्त रहे और मतदाता सूची से अवैध बांग्लादेशियों के नाम हटाए गए। पद्म भूषण देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। भट्टाचार्य ने राहुल गांधी के उन बयानों को भी खारिज किया था, जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में धांधली और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़े: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चार्जशीट में बड़ा खुलासा, अकेले 1 करोड़ से ज्यादा की रकम हड़पी


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

कॉकपिट में पायलट और कॉ-पायलट भिड़े, चाकूबाजी के बाद भेजा हाईजैक सिग्नल; सऊदी में कराई लैंडिंग

Flydubai co-pilot attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार…

6 seconds ago

साधु की मौत के बाद प्रेमानंद के आश्रम में बड़ा बदलाव, शिष्यों की वेशभूषा के नियम बदले

Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…

26 minutes ago

‘हेलो! क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’ बुजुर्ग से ₹48 लाख की ठगी, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाने पहुंचा तो खुला राज

Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…

41 minutes ago

फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान

Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में…

58 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी खबर, रबी की 6 फसलों के MSP में बढ़ोतरी; जानिए गेहूं से लेकर सरसों तक का नया भाव

केंद्र सरकार ने रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य…

1 hour ago