Mumbai Father Body Freezer Case: मुंबई के मलाड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने 78 वर्षीय पिता के शव को करीब चार साल तक फ्रीजर में रखा। शव कुरार गांव के कोंकणी पाड़ा स्थित एक बंद डे-केयर सेंटर में रखा गया था। आसपास के लोगों को जब सेंटर से तेज दुर्गंध आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की 40 वर्षीय बेटी अमेरिका में रहती है, जबकि बेटा मुंबई में रहता है। पिता की मौत 9 जून 2022 को हार्ट अटैक से हुई थी। बताया गया कि पिता से लगाव के चलते भाई-बहन ने शव को संरक्षित रखने के लिए डे-केयर सेंटर लिया था। इसके लिए हर महीने 1.60 लाख रुपये किराया दिया जाता था। दोनों ने अमेरिका की एक शव संरक्षण संस्था से भी संपर्क किया था।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जिस डे-केयर सेंटर के फ्रीजर में शव रखा गया था, उसे मुंबई नगर निगम ने करीब तीन महीने पहले सील किया था। हालांकि, उस समय सेंटर की अंदरूनी जांच नहीं की गई थी। बाद में आसपास दुर्गंध बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान फ्रीजर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक की बेटी के पास उनके पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र भी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की बेटी पुनर्जन्म में विश्वास करती है और अपने पिता से बेहद लगाव रखती थी। इसी आधार पर पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं उसने पिता के शव को दोबारा जीवित करने की उम्मीद में तो संरक्षित नहीं रखा था। पुलिस शव को संरक्षित रखने की प्रक्रिया और उसकी मौजूदा स्थिति समझने के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल के विशेषज्ञों से मदद ले रही है।
ये भी पढ़ें: ठाणे में सरेआम शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर पर हुई फायरिंग, अस्पताल में हुई मौत
PM Modi Trump Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
Onion Juice For Hairfall: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण स्कैल्प से जुड़ी…
Flydubai co-pilot attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार…
Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…
Flydubai FZ1073 Terror Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में…
Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…