Breaking

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद घायल कैप्टन स्मित का वीडियो आया सामने, बोले – ‘मुझपर कई वार हुए’

Flydubai FZ1073 Captain Smit Machar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में बुधवार को हुए हमले के बाद का वीडियो सामने आया है. इसमें भारतीय कैप्टन स्मित मछार घायल और लहूलुहान हालत में दिखाई दे रहे हैं. कॉकपिट में खून नजर आ रहा है, जबकि आरोपी को-पायलट के हाथ बंधे हुए दिखते हैं. यात्रियों ने उसे काबू किया था.

वीडियो में स्मित दर्द में कहते सुनाई देते हैं कि उनके सिर और हाथ में काफी दर्द है और उन्हें तकिया चाहिए. इसके बावजूद वह होश में रहना चाहते थे. एक यात्री ने बताया कि आरोपी ने उन्हें किडनैप करने की कोशिश की और पायलट पर हमला किया.

सुरक्षित लैंडिंग थी सबसे बड़ी चिंता

गंभीर चोटों के बावजूद स्मित का ध्यान विमान और यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग पर था. विमान ने इमरजेंसी घोषित की और उसमें मौजूद ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंडिंग हुई. आरोपी को-पायलट को सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया. वीडियो तब का है जब स्मित को स्ट्रेचर से विमान से उतारा गया. उनके साथ मौजूद इजरायली नागरिक पुलिस बुलाने की मांग करते दिखे. अस्पताल ले जाए जाने से पहले स्मित ने बताया कि ओमान के को-पायलट ने उन पर कई बार हमला किया. उन्होंने यह भी कहा कि वह चल सकते हैं, लेकिन हाथों को भींच नहीं पा रहे.

30 हजार फीट की ऊंचाई पर हमला

फ्लाइट करीब 30-34 हजार फीट की ऊंचाई पर थी, तभी को-पायलट ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से स्मित पर हमला किया. इसके बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा. स्मित ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्री अंदर पहुंचे और हमलावर को काबू किया. यात्रियों के मुताबिक, आरोपी विमान के सिस्टम से छेड़छाड़ कर रहा था.

मोदी-नेतन्याहू ने की बहादुरी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित की बहादुरी की सराहना की है. इजरायल ने हमलावर को काबू करने और यात्रियों की मदद करने वाले चार नागरिकों को सम्मानित करने का फैसला किया है. नेतन्याहू ने कहा कि शुरुआती आकलन में आरोपी का मकसद विमान को क्रैश करना हो सकता है, हालांकि हमले का वास्तविक उद्देश्य अभी जांच में है. उन्होंने घटना की तुलना 9/11 जैसे संभावित हमले से की. भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि स्मित ने करीब 180 लोगों की जान बचाई और 7 अक्टूबर हमले की तीसरी बरसी के करीब एक बड़ी त्रासदी टल गई.

ये भी पढ़े: फ्लाईदुबई फ्लाइट बचाने वाले भारतीय कैप्टन को इजरायल करेगा सम्मानित

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

‘तो घाट पर कपड़े धो रही होतीं’…सपा नेता की BJP नेत्री पर विवादित टिप्पणी से बवाल, SC-ST एक्ट में कार्रवाई की मांग

Hardoi SP Leader Sharafat Ali: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित…

14 minutes ago

₹2,000 से ऊपर के UPI भुगतान पर MDR लगा तो 76% यूजर्स कर सकते हैं कैश और कार्ड का रुख

UPI MDR October 15: UPI के करीब छह साल से चले आ रहे लगभग मुफ्त…

26 minutes ago

स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों पर गर्मी की मार, 5 साल में करीब 20% बर्फ पिघली

Switzerland: यूरोप में बढ़ती गर्मी का स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों पर गंभीर असर पड़ा है. GLAMOS…

41 minutes ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट बचाने वाले भारतीय कैप्टन को इजरायल करेगा सम्मानित

Israel Flydubai Flight FZ1073: इजरायल फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट को हादसे से बचाने वाले भारतीय…

2 hours ago

चीन का भविष्य का टैंक होगा न्यूक्लियर पावर से लैस, 450 किमी तक मारक क्षमता का लक्ष्य

China: चीन के रक्षा शोधकर्ताओं ने भविष्य के लिए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले 60…

2 hours ago

Rajasthan Tourism: राजस्थान में बसा है ‘100 द्वीपों का शहर’, खूबसूरत हरियाली देखकर रह जाएंगे हैरान

Rajasthan Tourism: राजस्थान का नाम सुनते ही आमतौर पर रेगिस्तान, ऊंट, किले और राजघरानों की…

2 hours ago