Cover Story Featured

फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान

Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कथित आतंकी हमले की कोशिश को रोकने वाला कप्तान भारतीय नागरिक बताया जा रहा है। इजरायली मीडिया Ynet News और Channel 12 के मुताबिक, ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश की, जिसके दौरान भारतीय कप्तान पर चाकू से हमला हुआ। इसके बावजूद उन्होंने मुकाबला किया और विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया।

यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को पकड़ा

रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में 180 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर इजरायली यात्री थे। फ्लाइट में यात्रा कर रहे ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतारा। एक इजरायली यात्री ने बताया कि विमान नीचे जाने लगा तो कई यात्री कॉकपिट की ओर दौड़े और हमलावर को काबू किया। इसके बाद एक पायलट ने विमान का नियंत्रण संभाला। यात्री के अनुसार, घायल कप्तान की हालत गंभीर थी। फ्लाइट में मौजूद एक इजरायली डेंटिस्ट ने उनका इलाज किया और कथित तौर पर उनकी जान बचाने में मदद की।

ओमानी को-पायलट की जांच

Channel 12 के मुताबिक, को-पायलट ओमानी नागरिक था और अब इस बात की जांच हो रही है कि उसे इजरायल जाने वाली फ्लाइट में उड़ान की अनुमति कैसे मिली। विदेशी क्रू, खासकर अरब और खाड़ी देशों के नागरिकों की इजरायली एयरस्पेस में प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा जांच होती है। जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि क्या को-पायलट के पास दोहरी नागरिकता थी। रिपोर्टों के अनुसार, वह एक साल से भी कम समय से एयरलाइन में काम कर रहा था।

अस्पताल में भर्ती हैं दोनों पायलट

एक इजरायली अधिकारी ने घटना को बड़ा हमला बताते हुए कहा कि पायलट ने दूसरे को चाकू मारा और विमान को जमीन की ओर ले जाने की कोशिश की। यात्री की मां यास्मिन अबुकासिस ने AFP को बताया कि उनकी बेटी ने सऊदी अरब से फोन कर चीख-पुकार और चाकू से हमले की जानकारी दी थी। Ynet के मुताबिक, दोनों पायलट फिलहाल सऊदी अरब के तबुक अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़े: मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल हत्या के दोषी करार

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

Hairfall से परेशान हैं तो आजमाएं प्याज का रस, जावेद हबीब ने बताया लगाने का सही तरीका

Onion Juice For Hairfall: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण स्कैल्प से जुड़ी…

22 minutes ago

कॉकपिट में पायलट और कॉ-पायलट भिड़े, चाकूबाजी के बाद भेजा हाईजैक सिग्नल; सऊदी में कराई लैंडिंग

Flydubai co-pilot attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार…

32 minutes ago

साधु की मौत के बाद प्रेमानंद के आश्रम में बड़ा बदलाव, शिष्यों की वेशभूषा के नियम बदले

Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…

57 minutes ago

‘हेलो! क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’ बुजुर्ग से ₹48 लाख की ठगी, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाने पहुंचा तो खुला राज

Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…

1 hour ago

किसानों के लिए बड़ी खबर, रबी की 6 फसलों के MSP में बढ़ोतरी; जानिए गेहूं से लेकर सरसों तक का नया भाव

केंद्र सरकार ने रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य…

2 hours ago