Former Supreme Court judge B. Sudarshan Reddy will be the Vice Presidential candidate from INDIA alliance
INDIA bloc Vice Presidential candidate : विपक्षी गठबंधन इंडिया ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस निर्णय की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि विपक्षी दलों ने एकमत होकर जस्टिस रेड्डी के नाम पर सहमति जताई है.
विपक्षी नेताओं ने दिल्ली स्थित 10 राजाजी मार्ग पर एक बैठक आयोजित की, जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर विचार-विमर्श किया. बैठक के बाद जस्टिस रेड्डी के नाम की औपचारिक घोषणा की गई. जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से होगा. रेड्डी अपना नामांकन 21 अगस्त को दाखिल करेंगे.
जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई, 1946 को हुआ था. उन्होंने 27 दिसंबर, 1971 को आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में रिट और सिविल मामलों में उन्होंने लंबा अनुभव प्राप्त किया और 1988-90 के दौरान सरकारी वकील के रूप में भी काम किया. इसके बाद 1990 में वह केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील बने.
उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. 2 मई, 1995 को उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया. इसके बाद 2005 में गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और 2007 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दीं. जस्टिस रेड्डी 2011 में सेवानिवृत्त हुए.
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…