BC Khanduri Passes Away: उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में वेंटीलेटर पर भर्ती थे, जहां उन्होंने सुबह 11:15 बजे अंतिम सांस ली। मेजर जनरल (सेनि) खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे और गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे। सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में पहचान बनाई। उनकी बेटी रितु भूषण वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं।
बीसी खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश में आधुनिक हाईवे नेटवर्क की मजबूत नींव रखने का काम किया था। कई बड़ी सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। वर्ष 2007 में वह पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने और उनके कार्यकाल को सख्त प्रशासन, अनुशासन तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े रुख के लिए याद किया जाता है। हालांकि बीच में उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा, लेकिन भाजपा ने 2011 में एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए राज्य की कमान सौंपी।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…