देश

Gandhi Jayanti 2025 : पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

Gandhi Jayanti 2025 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गांधीजी के विचारों और उनके सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कहा कि बापू ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य, अहिंसा, साहस और सादगी के माध्यम से भी बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “गांधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को नमन करने का अवसर है। उनकी शिक्षाएं सेवा और करुणा की शक्ति पर आधारित थीं, जो समाज को सशक्त बनाने का माध्यम बनीं। हम एक विकसित भारत की दिशा में उन्हीं के दिखाए मार्ग पर अग्रसर हैं।”

लाल बहादुर शास्त्री को भी दी श्रद्धांजलि

राजघाट पर बापू को नमन करने के बाद पीएम मोदी विजय घाट पहुंचे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शास्त्री जी को याद करते हुए लिखा, “लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। संकट के समय उनका नेतृत्व और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देशवासियों के मन में नई ऊर्जा और देशभक्ति की भावना भरने वाला था। वे आज भी आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा बने हुए हैं।”

राष्ट्रपति का संदेश

महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सामाजिक बुराइयों जैसे अस्पृश्यता, अशिक्षा और नशाखोरी को समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

17 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

47 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

1 hour ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago