मुंबई से नोएडा तक लंबी कतारें
LPG Cylinder Shortage: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। देश के कई बड़े शहरों में LPG सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है। मुंबई, दिल्ली और नोएडा जैसे इलाकों में लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि कई घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है और कुछ लोग सत्तू या हल्के खाने से ही पेट भरने को मजबूर हैं।
मुंबई में इन दिनों LPG सिलेंडर की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में गैस रिफिल मिलने में दो से आठ दिन तक का समय लग रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों को सुबह-सुबह खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कांदिवली इलाके में रविवार की सुबह भी लोगों की लंबी लाइन देखी गई। कई लोग सुबह पांच बजे से ही एजेंसी के बाहर पहुंच गए थे, ताकि उन्हें किसी तरह सिलेंडर मिल सके। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी समितियां भी बना दी हैं, ताकि सप्लाई और वितरण की व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।
गैस की कमी का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है। इसके कारण शहर के करीब 20 से 40 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट या तो बंद हो गए हैं या फिर सीमित मेन्यू के साथ काम चला रहे हैं। कई छोटे होटल मालिकों का कहना है कि गैस नहीं मिलने के कारण उन्हें किचन बंद करना पड़ा है, जिससे कारोबार पर भारी असर पड़ा है।
इस संकट के बीच एक और समस्या सामने आई है। कई लोगों के मोबाइल पर यह संदेश आ रहा है कि उनका गैस सिलेंडर डिलीवर हो चुका है, जबकि वास्तव में सिलेंडर उनके घर तक पहुंचा ही नहीं। ऐसे में लोग भ्रमित होकर खुद एजेंसी पहुंच रहे हैं और अपने सिलेंडर की जानकारी लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रह रहे हैं।
गैस की कमी का असर नोएडा में भी साफ दिखाई दे रहा है। सेक्टर-5 इलाके में लोग पिछले कई दिनों से सिलेंडर की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां चार दिन से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। लोग सुबह तीन-चार बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
गैस न मिलने के कारण कई परिवारों की रसोई ठप हो गई है। कुछ लोग पड़ोसियों से सिलेंडर उधार लेकर काम चला रहे हैं, जबकि कुछ लोग सत्तू, दही-चूड़ा जैसे हल्के खाने से ही पेट भरने को मजबूर हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि उनके घर में तीन दिन से गैस नहीं है, इसलिए वे सत्तू और दही-चूड़ा खाकर दिन गुजार रहे हैं।
LPG की कमी के कारण आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। लंबी कतारें, फर्जी डिलीवरी मैसेज और सप्लाई में देरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। अगर जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में रसोई का संकट और गहरा सकता है। फिलहाल लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्द ही स्थिति को संभालने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
ये भी पढ़ें: असम चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, AAP ने भी 14 उम्मीदवारों पर खेला दांव
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…