Monday, Oct 05

होम = खेल = क्रिकेट = वैभव सूर्यवंशी के चयन पर कोच गौतम गंभीर का आया जवाब, बोले- इसलिए नहीं दे रहे मौका

वैभव सूर्यवंशी के चयन पर कोच गौतम गंभीर का आया जवाब, बोले- इसलिए नहीं दे रहे मौका

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बावजूद वैभव को लगातार मौके नहीं मिले। अफगानिस्तान के खिलाफ वह टीम से बाहर रहे और संजू सैमसन की वापसी के बाद उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया है कि प्लेइंग XI का फैसला सोशल मीडिया के दबाव या बाहरी शोर से नहीं, बल्कि टीम की जरूरत के हिसाब से होगा।

सोशल मीडिया या बाहर का शोर प्लेइंग XI तय नहीं करता

गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके नहीं मिलने की वजह बताते हुए कहा कि युवा बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में था, लेकिन लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण उसे अपने मौके का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्लेइंग XI का फैसला सोशल मीडिया या बाहर के शोर के आधार पर नहीं होता। टीम प्रबंधन यह देखता है कि ड्रेसिंग रूम में कौन उपलब्ध है और कोच-कप्तान को मैच जिताने के लिए कौन सबसे बेहतर विकल्प लगता है। गंभीर ने कहा कि लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी चयन में ध्यान में रखा जाता है।

'अचानक युवा खिलाड़ी को नहीं खिला सकते'

गौतम गंभीर ने कहा कि अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है तो अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर रखना पड़ेगा, जो आसान फैसला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि टीम पिछले डेढ़ से दो साल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बनाए कॉम्बिनेशन को अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकती। गंभीर के मुताबिक, कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अनुभवी खिलाड़ियों को हटाकर प्रतिभाशाली और अच्छी फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी को मौका देना सही तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को सुरक्षा और भरोसा देना चाहती है, इसलिए वैभव को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को लेकर आर अश्विन ने कही बड़ी बात, बोले- ‘पानी पिलाना कोई छोटी जिम्मेदारी नहीं’